Rashmika Vijay Wedding: दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के सबसे चहेते कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए, इस जोड़ी ने राजस्थान के उदयपुर में एक बेहद निजी लेकिन भव्य समारोह में सात फेरे लिए। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई इस शादी की इनसाइड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर ‘VIROSH’ (विजय और रश्मिका) के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है।
तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी
आपको बता दें कि, रश्मिका और विजय की शादी तेलुगु परंपरा के अनुसार सुबह 10:10 बजे संपन्न हुई। इसके बाद शाम में कोडवा रीति-रिवाजों से शादी हुई। इस तरह दोनों परिवारों के रीति-रिवाजों का सम्मान किया गया। वरमाला के समय कपल काफी भावुक दिखाई दिया। शादी की इस खास रस्म ने समारोह में भावनाओं को और बढ़ा दिया।
शादी के बाद मिठाइयों और लंच का वितरण
शादी के तुरंत बाद विजय और रश्मिका के परिवार ने मीडिया और बाहर खड़े गरीब लोगों में मिठाइयां बांटी। इसके अलावा कपल ने मीडिया और मेहमानों के लिए विशेष लंच की भी व्यवस्था की। इस तरह कपल ने अपने खुशी के मौके को सभी के साथ साझा किया।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 रस्मों से करेंगे शादी, दिखेगी सांस्कृतिक विविधता की झलक
VIROSH प्रीमियर लीग से फंक्शन की शुरुआत

शादी समारोह की शुरुआत #VIROSH प्रीमियर लीग से हुई, जिसका उद्देश्य मेहमानों के साथ मजेदार समय बिताना था। इस इवेंट में लड़के और लड़कियों की टीमों ने क्रिकेट खेला। फैंस को इस दौरान विजय और रश्मिका द्वारा साझा की गई झलकियां काफी पसंद आईं। हालांकि, किसकी टीम ने मैच जीता, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई।
एस्थेटिक हल्दी सेरेमनी
हल्दी सेरेमनी 25 फरवरी को आयोजित की गई, जिसे दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया। इस समारोह में रश्मिका और विजय दोनों ने अपने अंदाज में हल्दी का रस्म निभाया। इस दौरान रश्मिका का निकनेम भी फोटोज में दिखाई दिया, जिसे फैंस ने खूब सराहा।
मेहंदी और संगीत समारोह

रश्मिका और विजय की मेहंदी सेरेमनी का फोटो अभी सामने नहीं आया, लेकिन संगीत समारोह के दौरान कपल की झलकियां फैंस को देखने को मिलीं। संगीत सेरेमनी में फोक डांस परफॉर्मेंस हुई। रश्मिका ने सिल्वर लहंगा पहन रखा था, वहीं विजय ब्लैक शेरवानी में नजर आए। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर फैंस को अपने प्यार भरे लम्हे दिखाई।
Rashmika Mandanna Wedding: शादी का शुभ मुहूर्त तय, PM मोदी ने रश्मिका-महादेव को दी दिली बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
विजय और रश्मिका की शादी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कपल को बधाई दी। उन्होंने नोट में कपल को उनके सुखद और खुशहाल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।









