Rashmika Vijay Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार आज खत्म हो रहा है। 26 फरवरी 2026 को यह जोड़ी आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंधने जा रही है। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित इस ग्रैंड वेडिंग की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक छाई हुई है। ‘VIROSH’ के नाम से मशहूर यह जोड़ा अपनी नई जिंदगी की शुरुआत दो अलग-अलग परंपराओं के संगम के साथ कर रहा है।
श्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2 रस्मों से करेंगे शादी, दिखेगी सांस्कृतिक विविधता की झलक
पीएम मोदी का विशेष संदेश और आशीर्वाद

इस हाई-प्रोफाइल शादी की सबसे खास बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना पत्र रहा। विजय और रश्मिका ने पीएम मोदी को अपनी शादी का न्योता भेजा था, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री ने विजय के माता-पिता को पत्र लिखकर जोड़े को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं। कपल ने अपनी इस शादी को आधिकारिक तौर पर “THE WEDDING OF VIROSH” का नाम दिया है।
शादी का समय और दोहरी परंपराएं
रश्मिका और विजय अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहते हैं, इसलिए शादी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से संपन्न होगी।
तेलुगु रीति-रिवाज: आज सुबह 9:00 से 10:00 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में दोनों तेलुगु परंपरा के अनुसार सात फेरे लेंगे।
कोडावा (कूर्ग) परंपरा: शाम को रश्मिका के पैतृक स्थान कूर्ग की ‘कोडावा’ प्रथा के अनुसार एक और रस्म निभाई जाएगी। दोनों परिवार एक-दूसरे की संस्कृति का सम्मान करते हुए यह दोहरा उत्सव मना रहे हैं।
सितारों का जमावड़ा और कड़ी सुरक्षा
उदयपुर के जिस रिसॉर्ट में शादी हो रही है, वहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर वेन्यू तक प्राइवेट सिक्योरिटी का पहरा है।
खास मेहमान: शादी में टॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, तरुण भास्कर, शिव निर्वाणा और वामसी पेडिपल्ली पहुंच चुके हैं।
करीबी दोस्त: रश्मिका की खास दोस्त आशिका रंगनाथ और राहुल रविंद्रन भी इस जश्न का हिस्सा बनने के लिए उदयपुर में मौजूद हैं।
फूड मेन्यू: तेलंगाना और कूर्ग का स्वाद
शादी का मेन्यू किसी दावत से कम नहीं है। मेहमानों के लिए दोनों राज्यों के लजीज व्यंजनों का तालमेल बिठाया गया है।
तेलंगाना का स्वाद: मशहूर मटन बिरयानी और खास चिकन व्यंजन।
कर्नाटक का जायका: रश्मिका की पसंद का ‘बिसीबेला बाथ’ और कूर्ग की पारंपरिक ‘पोर्क करी’ (कोडवा स्टाइल) को विशेष रूप से शामिल किया गया है।
रिसेप्शन की डेट
आज की शाही शादी के बाद, यह कपल फिल्म इंडस्ट्री के अपने साथियों के लिए 4 मार्च को हैदराबाद के प्रसिद्ध ताज कृष्णा होटल में एक भव्य रिसेप्शन (Grand Reception) आयोजित करेगा। फैंस अब बेसब्री से सोशल मीडिया पर ‘VIROSH’ की पहली आधिकारिक तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं।
स्टार और स्पॉट बॉय सब बराबर: अक्षय कुमार के फैसले को याद कर भावुक हुए गोविंद नामदेव









