रश्मिका का विजय देवरकोंडा के गांव में शानदार स्वागत, 3 हजार लोगों को किया खाना परोसा, सरप्राइज था खास

मुंबई  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. कपल हनीमून पर ना जाकर रस्मों रिवाजों को पूरा कर रहा है. 4 मार्च को उनका वेडिंग रिसेप्शन होना है. इससे पहले कपल ने बची हुई रस्मों को पूरा किया. हैदराबाद में रश्मिका का ग्रैंड वेलकम हुआ. इसके बाद विजय देवरकोंडा के तेलंगाना स्थित गांव Thummanapeta में सोमवार को कपल का भव्य स्वागत किया गया|  रश्मिका-विजय का बड़ा ऐलान गांव के नए घर में गृहप्रवेश और सत्यनारायण पूजा रखी गई थी. विजय और रश्मिका ने पूजा में साथ बैठकर विधियों को पूरा किया. सिल्क साड़ी में

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. कपल हनीमून पर ना जाकर रस्मों रिवाजों को पूरा कर रहा है. 4 मार्च को उनका वेडिंग रिसेप्शन होना है. इससे पहले कपल ने बची हुई रस्मों को पूरा किया. हैदराबाद में रश्मिका का ग्रैंड वेलकम हुआ. इसके बाद विजय देवरकोंडा के तेलंगाना स्थित गांव Thummanapeta में सोमवार को कपल का भव्य स्वागत किया गया| 

रश्मिका-विजय का बड़ा ऐलान

गांव के नए घर में गृहप्रवेश और सत्यनारायण पूजा रखी गई थी. विजय और रश्मिका ने पूजा में साथ बैठकर विधियों को पूरा किया. सिल्क साड़ी में नई नवेली दुल्हन रश्मिका की खुशी का ठिकाना नहीं था. अपने लव ऑफ लाइफ विजय संग वो खुश दिखीं. न्यूलीवेड कपल की एक झलक पाने को पूरा गांव वहां पर इकट्ठा हुआ. रश्मिका और विजय ने सभी का हाथ जोड़कर नमन किया. गांववालों ने कपल को सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया | 

विजय ने स्टेज पर आकर गांववालों को उनकी बहू रश्मिका से मिलवाया. एक्ट्रेस ने गांववालों का इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया. कपल ने गांव के 3000 लोगों को खाना खिलाया. इसके अलावा विजय ने एक बड़ा ऐलान भी किया. एक्टर ने देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत 9वीं और 10वीं क्लास के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया. ये सौगात तेलंगाना के Nagarkurnool जिले के Achampet डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगी. इस अनाउंसमेट को सुनने के बाद उनकी मां की खुशी का ठिकाना नहीं था. भाई आनंद ने भी इस पहल को सराहा. विजय ने गांववालों से कहा- मेरे होमटाउन में मेरा घर और जमीन है. अब से मैं लगातार गांव आता रहूंगा | 

शादी के बाद कपल तिरुमाला तिरुपति मंदिर भगवान का आशीर्वाद लेने गया था. कपल की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं. रश्मिका-विजय ने 7 साल डेटिंग के बाद अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया है. उनका वेडिंग लुक सोशल मीडिया पर अभी तक वायरल हो रहा है. कपल ने कोडावा और आंध्रा रीति रिवाजों से शादी की. अब फैंस को उनके वेडिंग रिसेप्शन लुक का इतंजार है | 

 

Leave a Comment

2