Rashmika Mandanna Wedding: शादी का शुभ मुहूर्त तय, PM मोदी ने रश्मिका-महादेव को दी दिली बधाई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। उदयपुर में आयोजित होने वाली इस प्राइवेट शादी में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। संगीत-हल्दी समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। पीएम मोदी ने कपल को शुभकामनाएं दी।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 25, 2026

Rashmika Mandanna Wedding: साउथ और बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी बेहद निजी और परिवार-सहित करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी। इसके पहले ही प्री-वेडिंग सेरेमनी में संगीत, हल्दी और मेहंदी जैसी रस्में आयोजित की गईं, जिनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंडा-रश्मिका की शादी पक्की! उदयपुर के महलों में इस दिन गूंजेगी शहनाई

शादी का शुभ मुहूर्त और रस्मों का क्रम

सूत्रों के अनुसार, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को सुबह 8 बजे सात फेरे लेंगे। इससे पहले मंगलवार को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत क्रिकेट मैच और संगीत समारोह के साथ हुई थी। बुधवार को दिन में हल्दी और शाम में मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई। स्टाइलिस्ट शाव्या वर्मा ने सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की, जिनमें थारुन भास्कर, ईशा रेब्बा और अन्य कुछ मेहमान पीले रंग के पारंपरिक कपड़े में नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो

मंगलवार की संगीत सेरेमनी और बुधवार की हल्दी-मेहंदी रस्मों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। वीडियो में विजय की मां माधवी द्वारा दी गई प्यारी स्पीच देखी जा सकती है। फैंस ने इस स्पीच और रस्मों के फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसे बेहद खूबसूरत और भावपूर्ण बताया।

VIROSH Wedding: विजय-रश्मिका की शादी की रस्में शुरू, उदयपुर में जापानी डाइनिंग और पूल पार्टी की धूम!

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी का निमंत्रण भेजा गया था, हालांकि वह समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए। उन्होंने अपने पत्र में कपल को शुभकामनाएं दीं और लिखा कि सात फेरे लेने का अर्थ है जीवन भर के लिए दोस्त बनना। साथ ही पीएम ने सलाह दी कि दोनों एक-दूसरे की खूबियों और कमियों को समझें और जीवन की साझेदारी को निभाएं।

शादी में पहुंचे मेहमान और रिसेप्शन की जानकारी

संदीप रेड्डी वांगा, आशिका रंगनाथ और राहुल रवींद्रन सहित इंडस्ट्री के कई सदस्य उदयपुर में शादी में शामिल हुए। शादी के बाद, 3 मार्च को हैदराबाद में इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

रश्मिका और विजय का लंबा रिश्ता

विजय और रश्मिका ने 2018 में ‘गीत गोविंदम’ फिल्म में काम किया था। इसके बाद उनकी नज़दीकियां बढ़ीं और 2019 में ‘डियर कॉमरेड’ में भी साथ नजर आए। अक्टूबर 2025 में दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। अब 26 फरवरी को उनकी शादी पूरी तरह से होने जा रही है, जो फैंस के लिए बेहद खास और प्रतीक्षित अवसर है।

Bhoot Bangla Motion Poster: अक्षय कुमार का नया हॉरर-कॉमेडी लुक, देखें ‘भूत बंगला’ मोशन पोस्टर