Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हालांकि यह जोड़ा 26 फरवरी को ही शादी के बंधन में बंध चुका है, लेकिन उनके विवाह समारोह के नए वीडियो और तस्वीरें लगातार इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। उदयपुर में आयोजित एक बेहद निजी समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए थे। शुरुआत में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुए इस फंक्शन की कुछ ही तस्वीरें सामने आई थी, लेकिन अब खुद सितारों और वेडिंग प्लानर्स द्वारा साझा की गई नई तस्वीरों ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
शाही विदाई और पारंपरिक पालकी का आकर्षण
नई तस्वीरों में रश्मिका मंदाना की शाही विदाई की झलक देखने को मिल रही है। रश्मिका एक बेहद खूबसूरत और पारंपरिक पालकी (डोली) में बैठी नजर आ रही हैं। भारतीय परंपरा में डोली का विशेष महत्व है, और रश्मिका ने अपनी विदाई के लिए इसी क्लासिक अंदाज को चुना। तस्वीरों में वेडिंग वेन्यू की सजावट में टेराकोटा और विंटेज आर्टिफेक्ट्स का शानदार तालमेल दिख रहा है, जो उत्सव में एक ऐतिहासिक कालखंड (Periodic Era) का अहसास करा रहा है।
विजय देवरकोंडा का ‘वॉरियर लुक’ और वेन्यू की दिव्यता
शादी की एक अन्य तस्वीर में दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा हाथ में तलवार थामे एक योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक विशेष पर्दा लगा है, जिस पर दुर्गा सप्तशती का शक्तिशाली मंत्र अंकित है। वेन्यू पर बनी छोटी वेदी और धातु की पारंपरिक मूर्तियां समारोह की दिव्यता को बढ़ा रही थीं। जहां रश्मिका ने ‘लिविंग गॉडेस’ (साक्षात देवी) थीम पर आधारित आभूषण पहने थे, वहीं विजय के हार पर बना ‘टाइगर डिजाइन’ उनके लुक को और भी प्रभावशाली बना रहा था।
कोडवा और तेलुगु रस्में
चूंकि रश्मिका कर्नाटक के कोडवा परिवार से हैं और विजय एक तेलुगु हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए इस शादी में दोनों संस्कृतियों का खूबसूरत संगम देखने को मिला। 26 फरवरी की सुबह 8 बजे तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ फेरे हुए, जबकि शाम का समय कोडवा परंपरा की विशेष रस्मों के नाम रहा। शादी के बाद जब रश्मिका अपने ससुराल पहुँचीं, तो उनकी सास ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
3 किलो सोना और 10 महीने की मेहनत
आपको बता दे कि, इस शादी की सबसे चर्चित बात रही रश्मिका और विजय द्वारा पहने गए आभूषण। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जोड़े ने करीब 3 किलो सोना पहना था, जिसकी अनुमानित कीमत 7 करोड़ रुपये है। 22 कैरेट गोल्ड से बनी इस ‘साउथ इंडियन हेरिटेज’ जूलरी को तैयार करने में कारीगरों को 10 महीने का समय लगा। अकेले रश्मिका ने लगभग 2 किलो वजन के 11 अलग-अलग जूलरी पीस पहने थे, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन और पीएम मोदी को आमंत्रण
शादी के जश्न का अगला पड़ाव 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाला भव्य वेडिंग रिसेप्शन है। इस समारोह में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग और बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ-साथ कई राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। विशेष रूप से, रश्मिका और विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा है। हालांकि पीएम व्यस्तता के कारण उदयपुर की शादी में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन रिसेप्शन को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।
‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में सीएम साय बोले– ‘युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने का अभिनव प्रयास’










