Rashmika-Vijay Wedding: 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे रश्मिका और विजय, उदयपुर के इस पैलेस में होगा ग्रैंड जश्न

सालों के इंतज़ार के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 'विरोश' के रूप में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर के आलीशान ITC मेमेंटोस में 24 फरवरी से मेहंदी और हल्दी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। यह जोड़ी 26 फरवरी 2026 को सात फेरे लेगी। जानें इस शाही शादी का पूरा शेड्यूल और वेन्यू डिटेल्स।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 24, 2026

Rashmika-Vijay Wedding: लंबे समय के इंतज़ार और सस्पेंस के बाद, दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे चहेती जोड़ी, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, आखिरकार एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। सालों तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रहने के बाद, इस पावर कपल ने न केवल अपने प्यार को कबूल किया है, बल्कि अपनी शादी को एक बेहद खास नाम “द वेडिंग ऑफ विरोश” भी दिया है।

Ranchi Plane Crash: खराब मौसम बना ‘काल’, चतरा में एयर एम्बुलेंस क्रैश, सभी 7 सवारों की मौत

उदयपुर एयरपोर्ट पर दिखा कपल का रॉयल अंदाज

बताते चले कि, शादी की आधिकारिक घोषणा के ठीक बाद, यह जोड़ी झीलों के शहर उदयपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना एक सोफिस्टिकेटेड पैंट-सूट में नज़र आईं, जहां उनकी मुस्कान उनके उत्साह को बयां कर रही थी। वहीं, होने वाले दूल्हे विजय देवरकोंडा व्हाइट शर्ट और ब्लैक लेदर जैकेट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। पैपराजी का अभिवादन करते हुए इस जोड़े की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

विजय-रश्मिका की शादी का शेड्यूल और रस्में

आज यानी 24 फरवरी से इस ग्रैंड वेडिंग के जश्न की शुरुआत हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाह के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:

  • 24 फरवरी (मंगलवार): मेहंदी सेरेमनी के साथ उत्सव का आगाज़।
  • 25 फरवरी (बुधवार): हल्दी की रस्म और शाम को एक धमाकेदार संगीत नाइट।
  • 26 फरवरी (गुरुवार): मुख्य विवाह समारोह, जहाँ विजय और रश्मिका सात फेरे लेंगे।

आईटीसी मेमेंटोस: ‘विरोश’ के विवाह का शाही ठिकाना

राजस्थान का उदयपुर हमेशा से ही सेलिब्रिटी वेडिंग्स के लिए पहली पसंद रहा है। विजय और रश्मिका की शादी के लिए शहर से 25 किमी दूर स्थित ITC मेमेंटोस (ITC Mementos) को चुना गया है। अपनी भव्य वास्तुकला और अरावली की पहाड़ियों के सुंदर नज़ारों के लिए मशहूर यह रिसॉर्ट इस शाही शादी का गवाह बनेगा।

सोशल मीडिया पर किया प्यार का आधिकारिक ऐलान

सोमवार को इस जोड़ी ने एक भावुक नोट साझा कर अपने रिश्ते को आधिकारिक नाम दिया। उन्होंने अपने फैंस को ट्रिब्यूट देते हुए लिखा कि चूंकि फैंस ने ही उन्हें ‘VIROSH’ नाम दिया है, इसलिए वे अपनी इस नई शुरुआत को ‘विरोश की शादी’ के नाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस पोस्ट ने उन लाखों फैंस को इमोशनल कर दिया है जो सालों से इस दिन का इंतज़ार कर रहे थे।

‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुआ रश्मिका-विजय का सफर

इस प्रेम कहानी की शुरुआत 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री इतनी हिट रही कि उन्हें ‘डियर कॉमरेड’ में दोबारा साथ देखा गया। हालाँकि, इंडस्ट्री की पार्टियों और वेकेशंस पर साथ दिखने के बावजूद, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को ‘सिर्फ अच्छा दोस्त’ ही बताया। आज, वह दोस्ती जीवन भर के साथ में बदलने जा रही है, जिससे उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

घर बैठे एड्रेस अपडेट का नया नियम, एक सेल्फ डिक्लेरेशन से काम पूरा