Badshah Wedding: रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी! ईशा रिखी संग वरमाला की तस्वीरें वायरल

मशहूर रैपर बादशाह ने तलाक के छह साल बाद पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ दूसरी शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की वरमाला और फेरों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि बादशाह ने इसे निजी रखा था, लेकिन सादगी से हुई इस शादी की रोमांटिक तस्वीरों ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Badshah Wedding: बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। ताजा खबरों के मुताबिक, बादशाह ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा रिखी (Isha Rikhi) के साथ बेहद सादगी से निकाह/शादी कर ली है। यह बादशाह की दूसरी शादी है, जो उनके पहले तलाक के करीब छह साल बाद हुई है। हालांकि बादशाह ने अपनी इस शादी को पूरी तरह निजी रखा था, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों ने इस राज से पर्दा उठा दिया है।

सादगी से संपन्न हुआ विवाह समारोह और वरमाला की रस्म

इंटरनेट पर इस समय बादशाह और ईशा रिखी की दूल्हा-दुल्हन के अवतार वाली तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक रैपर की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पूनम रिखी नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए गए विजुअल्स ने इन खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है। इन तस्वीरों में बादशाह ओलिव ग्रीन रंग के कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में काफी जंच रहे हैं, वहीं ईशा लाल रंग के खूबसूरत शादी के जोड़े (सूट) में बेहद हसीन नजर आ रही हैं।

विवाह की रस्मों के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल ने बेहद मजाकिया और खुशनुमा अंदाज में एक-दूसरे के गले में माला डाली। बैकग्राउंड में पंडित जी के मंत्रोच्चार की आवाजें आ रही हैं, जिससे साफ है कि यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई है।

मंडप पर अग्नि के फेरे और परिवार का आशीर्वाद

सोशल मीडिया पर लीक हुई इन वायरल फोटोज में कपल को मंडप के सामने बैठे हुए देखा जा सकता है। बादशाह और ईशा ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और अपने रिश्ते को नया नाम दिया। इस खास मौके पर तामझाम के बजाय सादगी को तरजीह दी गई। शादी के समारोह में केवल परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

एक खास तस्वीर में नवविवाहित जोड़ा अपने पूरे परिवार के साथ पोज देता नजर आ रहा है, जिससे स्पष्ट है कि इस रिश्ते को दोनों परिवारों की पूरी रजामंदी और आशीर्वाद प्राप्त है। बादशाह के चेहरे पर अपनी नई दुल्हनिया के साथ जो मुस्कुराहट है, वह उनकी खुशी को साफ बयां कर रही है।

मांग में सिंदूर और न्यूली वेडेड कपल का रोमांटिक अंदाज

शादी की रस्मों के बाद की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ईशा रिखी अपनी मांग में सिंदूर भरे नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में ईशा, बादशाह की बाहों में काफी रिलैक्स्ड और रोमांटिक अंदाज में पोज दे रही हैं। इन ‘कोजी’ तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। बादशाह की पहली शादी साल 2012 में जैस्मिन मसीह से हुई थी, जिनसे उनका 2019-20 के आसपास तलाक हो गया था।

अब छह साल के लंबे अंतराल के बाद बादशाह ने ईशा रिखी के साथ अपना घर बसा लिया है। पूनम रिखी के अकाउंट से साझा की गई इन तस्वीरों को देखकर फैंस और सेलिब्रिटीज लगातार इस नए जोड़े को बधाई दे रहे हैं।

2