Ranveer Singh Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की शानदार सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उनकी एक्टिंग की भी खूब सराहना हो रही है। हालांकि, इसी बीच वह एक विवाद में भी घिर गए हैं, जो उनकी एक मिमिक्री से जुड़ा है। इस मामले की सुनवाई कर्नाटक हाईकोर्ट में चल रही है।
Dhurandhar 2 Day 6 Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया धुरंधर 2, 6वे दिन की कमाई से मचा धमाल
कोर्ट में माफी देने की तैयारी
‘कांतारा’ फिल्म से जुड़े मिमिक्री विवाद में रणवीर सिंह ने अदालत में बिना शर्त माफी मांगने का फैसला किया है। उनके वकील ने कोर्ट में जानकारी दी कि अभिनेता 10 अप्रैल 2026 को एक शपथपत्र (अफिडेविट) दाखिल करेंगे, जिसमें वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगेंगे। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने व्यक्तिगत रूप से भी माफी मांगने की इच्छा जताई है। उनके वकील ने बताया कि वह मैसूर के प्रसिद्ध चामुंडी मंदिर जाकर भी अपनी भूल के लिए क्षमा मांगने को तैयार हैं।
शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल

हालांकि, शिकायतकर्ता पक्ष इस माफी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। उनके वकील प्रशांत मेथल ने कोर्ट में कहा कि रणवीर सिंह की माफी सच्ची नहीं लगती। उनका कहना है कि अभिनेता ने केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर माफी मांगी है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से सामने आकर माफी नहीं मांगी, जिससे यह सिर्फ औपचारिकता प्रतीत होती है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फिलहाल इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है।
Badshah Wedding: रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी! ईशा रिखी संग वरमाला की तस्वीरें वायरल
क्या है पूरा विवाद?
यह मामला पिछले साल गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 के दौरान सामने आया था। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में रणवीर सिंह ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ फिल्म की तारीफ करते हुए एक सीन की नकल की थी। इस दौरान उन्होंने फिल्म के अभिनेता ऋषभ शेट्टी के किरदार की मिमिक्री की, लेकिन इसी दौरान उनके द्वारा कही गई एक बात विवाद का कारण बन गई। उन्होंने चामुंडी दैव को लेकर ऐसा शब्द इस्तेमाल कर दिया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं।
सोशल मीडिया पर माफी और सफाई
विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि वह केवल ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस को दर्शाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि अगर उनके किसी बयान से किसी को दुख पहुंचा है, तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।
Dhurandhar 2 BO Day 5 Worldwide: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का जलवा, दुनियाभर में मचाया भौकाल









