Ramayana Part 1 Movie: नितेश तिवारी की निर्देशित फ़िल्म रामायण 2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार इसलिए भी है क्योंकि दर्शक रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। फिल्म की चर्चा और उत्सुकता तब और बढ़ गई जब लॉस एंजिल्स में इसके पहले कट शो की स्क्रीनिंग हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स के सिनेमार्क प्लाया विस्टा मूवी स्क्रीन पर विशेष लोगों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 18 से 60 साल के लोग शामिल हुए और उन्होंने फ़िल्म का फर्स्ट रिव्यू भी साझा किया।
Ramayana Part 1 Movie: फिल्म का पहला रिव्यू
आपको बता दें कि, पहले रिव्यू से पता चला कि दर्शकों का रुझान सकारात्मक रहा। दर्शकों ने फ़िल्म की कहानी की जमकर तारीफ़ की और इसे “ज़बरदस्त” बताया। नितेश तिवारी के निर्देशन की भी प्रशंसा की गई। साथ ही फ़िल्म के विशाल स्केल, भव्य सेट और विज़ुअल इफ़ेक्ट्स की भी सराहना की गई। ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल पहला कट ही दिखाया गया था, यानी यह मेकर्स द्वारा किया गया एक टेस्ट या ट्रायल था। इसका मतलब यह है कि फ़िल्म का अंतिम वर्ज़न इससे और भी बेहतर हो सकता है।
Ramayana Part 1 Movie: रामायण में स्टार कास्ट

इस फ़िल्म में सितारों की लंबी और दमदार फौज है। प्रमुख भूमिका में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में हैं। साईं पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। KGF के स्टार यश रावण के रूप में नजर आएंगे। सनी देओल पवन पुत्र हनुमान की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह मंदोदरी और सूर्पणखा की भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म में अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन जैसे अन्य कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
केरल स्टोरी 2 पर उठे विवाद के बीच, हाईकोर्ट ने खुद फिल्म देखने का किया निर्णय
कब रिलीज़ होगी फिल्म?

नितेश तिवारी ने रामायण को दो पार्ट में बनाया है। पहला पार्ट दुनिया भर में दिवाली 2026 पर रिलीज़ होगा। दूसरा पार्ट अगले साल यानी दिवाली 2027 पर थिएटर में दर्शकों के सामने आएगा। पहले पार्ट की स्क्रीनिंग और रिव्यू से लग रहा है कि फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। दर्शक और आलोचक दोनों ही इसके बड़े पैमाने और भव्य प्रस्तुति की उम्मीद कर रहे हैं।
उम्मीदें और दर्शकों का उत्साह
रामायण का पहला कट शो दर्शकों के बीच उत्साह और चर्चा का कारण बना। सोशल मीडिया और प्रारंभिक रिव्यूज़ से यह साफ है कि फ़िल्म की कहानी और विज़ुअल इफ़ेक्ट्स लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। रणबीर कपूर के राम और साईं पल्लवी की सीता के किरदार की केमिस्ट्री भी दर्शकों की दिलचस्पी का बड़ा कारण है। इसके साथ ही रावण, हनुमान, लक्ष्मण और अन्य पात्रों की अदाकारी फ़िल्म के प्रति दर्शकों की उम्मीद को और बढ़ा रही है। दर्शक और फिल्म प्रेमी दोनों ही अब इंतजार कर रहे हैं कि दिवाली 2026 पर यह महाकाव्य रूपी फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो और इसके जादू का अनुभव उन्हें बड़े पर्दे पर मिले।
Bhoot Bangla Motion Poster: अक्षय कुमार का नया हॉरर-कॉमेडी लुक, देखें ‘भूत बंगला’ मोशन पोस्टर









