Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में बड़ा रिकॉर्ड

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज से 15 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत करते हुए तहलका मचा दिया है।

Ramayana Advance Booking

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 21, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के दोनों ट्रेलर्स पर पहले ही ऑडियंस ने अपना भरपूर प्यार लुटाया है, और हाल ही में रिलीज हुआ ‘रावण’ बने यश का तांडव डांस सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इन दिनों फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में जोर-शोर से जुटी हुई है, जिसके तहत हाल ही में हैदराबाद में एक भव्य प्री-रिलीज इवेंट भी आयोजित किया गया था। इस बीच, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मच गया है और इसने रिलीज से 15 दिन पहले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई के संकेत दे दिए हैं।

Mika Singh Latest News: दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह, बोले- दो

महज एक दिन में बिका बंपर कलेक्शन, टूटे कई रिकॉर्ड

Ramayana Advance Booking
‘रामायण’ ने रिलीज से पहले मचाया तहलका

‘रामायण: पार्ट 1’ के मेकर्स ने दशहरे के पावन अवसर पर फिल्म की एडवांस बुकिंग का आगाज किया था। इस बात की आधिकारिक घोषणा ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट के जरिए की गई थी। बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों में इस ऐतिहासिक फिल्म को देखने के लिए होड़ मच गई और महज एक दिन के भीतर ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार धमाका कर दिया है।

प्रमुख ट्रेड एनालिस्ट वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की रिलीज में अभी पूरे 15 दिन बाकी हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग में इसके अब तक 92,659 से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। जानकारों का मानना है कि यह तो अभी महज एक शुरुआत है और जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, यह आंकड़ा कई गुना और अधिक बढ़ता नजर आएगा।

शो बुकिंग और शानदार कमाई के आंकड़े

Ramayana Advance Booking
‘रामायण’ ने रिलीज से पहले मचाया तहलका

फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े बेहद चौंकाने वाले और मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, देश भर में फिल्म के अभी तक 3,543 से अधिक शोज बुक हो चुके हैं, और शुरुआती ऑक्यूपेंसी लगभग 12% दर्ज की गई है।

कमाई के मोर्चे पर बात करें तो, फिल्म ने केवल एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही 3.61 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। यदि इसमें ब्लॉक सीटों को भी शामिल कर लिया जाए, तो यह आंकड़ा उछलकर सीधे 5.44 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।

महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा क्रेज

Ramayana Advance Booking
‘रामायण’ ने रिलीज से पहले मचाया तहलका

‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर सबसे ज्यादा दीवानगी महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रही है। एडवांस बुकिंग के मामलों में इन दोनों राज्यों ने बाजी मार ली है। राजधानी दिल्ली में एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने अब तक 1.52 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। वहीं, महाराष्ट्र की बात करें तो यहां फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सबसे आगे रहते हुए 1.59 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन कर लिया है और मेकर्स को मालामाल कर दिया है।

दर्शकों के इस भारी उत्साह को देखते हुए यह साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Tiger Shroff Firing: सलमान खान थे असली निशाना? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जांच के