Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर भक्तों के दान पर ये क्या बोल गए UP स्पीकर? बयान से क्यों बढ़ा विवाद

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दान और श्रद्धा को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई। जानें बयान, जांच और पूरे विवाद की अहम बातें।

राम मंदिर भक्तों के दान पर ये क्या बोल गए UP स्पीकर?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 15, 2026

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन लोगों का पैसा चोरी हुआ है, संभव है कि उन्होंने वह धन पूरी श्रद्धा और भावना के साथ मंदिर में अर्पित नहीं होगा। सतीश महाना ने कहा कि उनका पैसा चोरी नहीं हुआ, बल्कि वह मंदिर निर्माण और व्यवस्था में लगा है। उन्होंने मंदिर के भव्य स्वरूप को इसका प्रमाण बताया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

India-UK CETA: भारत-UK व्यापार समझौते से खुले नए अवसर, जानिए कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती

चढ़ावे की चोरी को लेकर जारी है सियासी घमासान

आपको बता दें कि, राम मंदिर में चढ़ावे में जुड़ी कथित चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आरोपों के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेजा हो गई है। मामले की जांच चल रही है और कई पहलुओं को खंगाला जा रहा है। वहीं, मंदिर से जुड़े लोगों और प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

अदालत ने आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर 

अयोध्या की एक विशेष अदालत ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। जानकारी के अनुसार, जांच अधिकारी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। अदालत ने केवल 14 घंटे की पुलिस रिमांड की अनुमति दी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी।

आरोपियों से बरामद हुई नकदी और अन्य सामान

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से कई महत्वपूर्ण चीजें बरामद करने का दावा किया है। इनमें नकदी, सोना, निवेश से जुड़े दस्तावेज और कथित चोरी की रकम से खरीदे गए दो वाहन शामिल हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई है कि कथित चोरी की रकम का कुछ हिस्सा ब्याज पर पैसा देने और शेयर बाजार में निवेश करने में लगाया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं और कथित धन का इस्तेमाल किस तरह किया गया।

करोड़ों रुपये की कथित चोरी की जांच जारी

राम मंदिर में करोड़ों रुपये के चढ़ावे की कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। फिलहाल मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है। जांच एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा संकेत? फडणवीस और जयंत पाटील की मुलाकात चर्चा में

मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों पर भी उठे सवाल

इस विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारियों को लेकर भी चर्चा शुरू हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। इस विवाद के बीच सभी की नजर अब जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई और सामने आने वाले तथ्यों पर बनी हुई है।