राम चरण की ‘पेड्डी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 150 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म का तेलुगु वर्जन 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुका है. शानदार कलेक्शन के बावजूद स्पोर्ट्स ड्रामा सोशल मीडिया पर कई वजहों से चर्चा और विवादों का हिस्सा बनी हुई है. हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट के दौरान अभिनेता जगपति बाबू ने इपर रिएक्ट किया. पेड्डी को लेकर क्या बोले जगपति बाबू जगपति बाबू ने कहा कि ‘पेड्डी’ ने कई चुनौतियों का सामना किया और आखिरकार जीत हासिल की. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी फिल्म का असली फैसला आखिरकार वही दर्शक

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म का तेलुगु वर्जन 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुका है. शानदार कलेक्शन के बावजूद स्पोर्ट्स ड्रामा सोशल मीडिया पर कई वजहों से चर्चा और विवादों का हिस्सा बनी हुई है. हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट के दौरान अभिनेता जगपति बाबू ने इपर रिएक्ट किया.

पेड्डी को लेकर क्या बोले जगपति बाबू
जगपति बाबू ने कहा कि ‘पेड्डी’ ने कई चुनौतियों का सामना किया और आखिरकार जीत हासिल की. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी फिल्म का असली फैसला आखिरकार वही दर्शक करते हैं, जो टिकट खरीदकर थिएटर तक पहुंचते हैं. उनके मुताबिक, 300 रुपये की टिकट खरीदने वाला दर्शक ही तय करता है कि फिल्म हिट होगी या नहीं. इस तरह की कहानी पर फिल्म बनाना आसान नहीं था और निर्देशक के लिए प्रोड्यूसर ढूंढना भी चुनौतीपूर्ण रहा होगा.
नेगेटिव रिव्यू लिखने वालों को जगपति बाबू ने कहा थैंक्यू, बोले- हिट होने में की मदद

इवेंट के दौरान जगपति बाबू ने राम चरण की जमकर तारीफ की. उन्होंने साउथ स्टार को ‘सुपरमैन’ और ‘ही-मैन’ कहा. लास्ट में एक्टर ने उन लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने फिल्म की आलोचना की या नेगेटिव रिव्यू लिखे. उनका कहना था कि ऐसे रिव्यूज ने भी किसी न किसी तरह फिल्म को फायदा पहुंचाया है और ये हिट हुई.

पेड्डी के बारे में
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु, रवि किशन और बोमन ईरानी जैसे कलाकार हैं. फिल्म को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, जबकि दर्शकों के बीच जाह्नवी कपूर का किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. पेड्डी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से हुई.

2