Ram Charan’s Birthday: साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार Ram Charan आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस ढेरों बढ़ाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर उनके पिता और मेगा स्टार Chiranjeevi ने अपने बेटे के लिए एक भावुक पोस्ट एक खास मैसेज दिया। आइए जानते हैं कि पोस्ट में क्या लिखा है।
पिता ने पोस्ट में लिखा
चिरंजीवी ने लिखा कि “चरण बाबू… बचपन में मेरा हाथ पकड़ने से लेकर आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बनने तक, तुम मुझे गर्व महसूस कराते हो। तुम्हारा सिनेमा और निजी जीवन में संतुलन, परिवार के प्रति ज़िम्मेदारी, भगवान में विश्वास, अनुशासन और मूल्य देखकर मेरा प्यार और सम्मान और भी गहरा हो जाता है।”
चिरंजीवी ने अपने पोस्ट में राम चरण के लिए आशीर्वाद भी मांगा। उन्होंने कहा, “भगवान का आशीर्वाद और फैंस का प्यार हमेशा तुम्हें नई ऊँचाइयों की ओर ले जाए। जन्मदिन मुबारक हो प्यारे @alwaysramcharan।”
बचपन की यादों के साथ तस्वीरें

आपको बता दें कि, इस खास अवसर पर चिरंजीवी ने राम चरण की बचपन की कई तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन तस्वीरों में उनके बचपन के प्यारे पल और उनके विकास की झलक देखने को मिली। इन पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राम चरण की पत्नी Upasana Kamineni ने कहा कि उनकी बेटी अन्वीरा बिल्कुल राम चरण जैसी दिखती है। उन्होंने लिखा, “अन्वीरा बिल्कुल कार्बन कॉपी है।
जुड़वां बच्चों का आगमन
राम चरण और उपासना की परिवार में हाल ही में खुशियों का इजाफा हुआ है। जनवरी 2026 में दंपति को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला। उनके बेटे का नाम Shiva Ram Konidela और बेटी का नाम Anveera Devi Konidela रखा गया। इससे पहले 2023 में दंपति ने अपनी पहली बेटी, Klean Kara का स्वागत किया था।
पेशेवर मोर्चे पर राम चरण

काम के लिहाज से, राम चरण अगली बार फिल्म Peddhi में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक Buchi Babu Sana हैं। फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ शंकर राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू के बैनर, Vridhi Cinemas के तहत, और प्रमुख प्रोडक्शन हाउस Mithri Movie Makers के सहयोग से किया जा रहा है। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज़ होने वाली है।









