Rajya Sabha Election 2026: बिहार राज्यसभा चुनाव में रोमांचक मोड़, गिरिराज सिंह ने जताई सुपर क्रॉस वोटिंग की संभावना

बिहार राज्यसभा चुनाव में रोमांच बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मतदान में क्रॉस नहीं, बल्कि सुपर क्रॉस वोटिंग हो सकती है। पांचवीं सीट के नतीजे इस बार बेहद निर्णायक साबित होंगे, जिससे राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों में बड़ा बदलाव आ सकता है।

गिरिराज सिंह ने जताई सुपर क्रॉस वोटिंग की संभावना

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 16, 2026

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर 5 पदों के लिए मतदान सोमवार सुबह से जारी किए गए है। इस चुनाव में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 5 और विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का एक उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी के अनुसारी मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा। विधायकों ने अपने मताधिकारी का प्रयोग करना शुरू कर दिया है और मतगणना भी उसी दिन शाम के बाद शुरू होने की संभावना है।

Rajya Sabha Election 2026: पांचवीं सीट पर फंसा पेंच, NDA और महागठबंधन के बीच ‘नंबर गेम’ की जंग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भविष्यवाणी

आपको बता दें कि, इस चुनाव  के दौराम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विपक्षी उम्मीदवार अपने विधायकों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार “क्रॉस वोटिंग नहीं होगी बल्कि सुपर क्रॉस वोटिंग देखने को मिलेगी।”

साथ ही उन्होंने देश के अन्य राज्यों के राजनीतिक हालात पर भी टिप्पणी की। सिंह ने कहा कि केरल में नगर निगम स्तर पर परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है, वहीं पश्चिम बंगाल में TMC के कार्यकर्ताओं के खिलाफ जनता प्रतिक्रिया देगी। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी टिप्पणी की और कहा कि आयोग अपना संवैधानिक काम कर रहा है, लेकिन कुछ लोग संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Rajya Sabha Election 2026: “जहां मर्जी होगी…” जेल से पटना पहुंचे अनंत सिंह, कह दी ये बात

बिहार के उम्मीदवार कौन-कौन हैं?

इस चुनाव में NDA की ओर से मुख्य उम्मीदवारों में शामिल हैं:

  • नीतीश कुमार – बिहार के मुख्यमंत्री और JDU प्रमुख
  • नितिन नवीन – BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • राम नाथ ठाकुर – केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के मौजूदा सदस्य
  • उपेंद्र कुशवाहा – RLM प्रमुख और राज्यसभा के मौजूदा सदस्य
  • शिवेश कुमार – BJP के उम्मीदवार

वहीं दूसरी महरागंठबंधन की ओर से राजद ने अमरेंद्र धारी सिंह को मैदान में उतारा है। राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो यह चुनाव लगभग एकतरफा दिखाई देता है, क्योंकि NDA के पास संख्या बल के कारण चार सीटों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। बिहार विधानसभा में कुल 243 विधायक हैं और राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए कम से कम 41 वोटों की आवश्यकता होती है। NDA के पास लगभग 202 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है।

Rajya Sabha Election 2026: “जहां मर्जी होगी…” जेल से पटना पहुंचे अनंत सिंह, कह दी ये बात

पांचवीं सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प

हालांकि चार सीटों पर NDA की जीत तय लगती है, लेकिन पांचवीं सीट पर मुकाबला दिलचस्प है। इस सीट के लिए राजद का उम्मीदवार चुनौती दे रहा है और राजनीतिक विशेषज्ञ इसे राज्यसभा चुनाव का अहम निर्णायक मान रहे हैं।