ASP Anuj Chaudhary News: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद इस कलाकार की मदद के लिए अब खाकी वर्दी से लेकर फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां एकजुट हो गई हैं।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में दबाव, IT शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
खाकी ने बढ़ाया मदद का हाथ
बताते चले कि, उत्तर प्रदेश पुलिस के SP ग्रामीण, अनुज चौधरी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए राजपाल यादव की सहायता के लिए कदम बढ़ाया है। उन्होंने अपनी निजी सैलरी से 51,000 रुपये की आर्थिक मदद अभिनेता को भेजी है। अनुज चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि वे बचपन से ही राजपाल की कॉमेडी के प्रशंसक रहे हैं। उनके अनुसार, राजपाल न केवल एक बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि एक सकारात्मक इंसान भी हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों को मुस्कुराना सिखाते हैं।
संकट की घड़ी में एकजुट हुए मददगार
आपको बता दे कि, राजपाल यादव की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत से समर्थन की लहर दौड़ पड़ी है। सोनू सूद सबसे पहले मदद के लिए आगे आए, जिसके बाद सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे सितारों ने न केवल आर्थिक सहायता भेजी, बल्कि उन्हें ढांढस भी बंधाया। वहीं, राजनीतिक गलियारे से लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की ओर से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है, ताकि अभिनेता को इस कानूनी भंवर से निकलने में राहत मिल सके।
कैसे शुरू हुआ विवादों का यह सिलसिला
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, इस पूरे विवाद की जड़ साल 2010 में ली गई एक उधारी है। राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। दुर्भाग्य से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, जिसके कारण वे समय पर कर्ज नहीं चुका सके। ब्याज और जुर्माने के साथ यह राशि बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके बाद, चेक बाउंस होने के चलते कंपनी ने उन पर सात अलग-अलग मामले दर्ज कराए, जिसने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी।
जमानत याचिका और अदालत का कड़ा रुख
अदालती आदेशों के पालन में राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को आत्मसमर्पण कर दिया था और फिलहाल वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें इस मामले में 6 महीने की कैद सुनाई है। हालांकि उनके वकील लगातार रिहाई की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें बेल नहीं मिल सकी है। अब सबकी नजरें 16 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।
मध्यप्रदेश में सोने की बड़ी खोज, कटनी में मिला गोल्ड रिजर्व; जल्द शुरू होगी माइनिंग









