Rajpal Yadav Tihar Jail: कॉमेडी और अभिनय की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है। इसके बाद से वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच सोनू सूद और गुरमीत चौधरी जैसे सितारों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज, करोड़ों की फिरौती मांगी गई
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इंटरव्यू

राजपाल यादव का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं – “टाइम तो कभी खराब नहीं चल रहा था बॉस, अगर खराब चल रहा होता तो आज यहां बैठे नहीं होते। जो आदमी चल सकता है, बोल सकता है, खड़ा हो सकता है और सोच सकता है, उसका टाइम अच्छा ही है।”
टाइम खराब होने की परिभाषा
वीडियो में राजपाल यादव ने बताया कि असली खराब समय तब होता है जब इंसान गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो या किसी दुर्घटना में उसका शरीर काम करना बंद कर दे। उन्होंने कहा – “टाइम खराब उसको बोलते हैं, अगर आप टाटा अस्पताल में चले गए। टाइम खराब उसको बोलते हैं कि मोटरसाइकिल निकल गई और दोनों पैर टूट गए। टाइम खराब उसको बोलते हैं कि आधा शरीर उठ नहीं रहा है।”
जेल में भी अच्छा समय मानते हैं
राजपाल यादव ने आगे कहा कि जो इंसान बोल सकता है, बैठ सकता है और सोच सकता है, वह ब्लेस्ड है। चाहे वह जेल में हो या बेल पर, उसका समय अच्छा ही माना जाएगा।
फैंस की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए। कई यूजर्स ने कहा कि राजपाल यादव अच्छे इंसान हैं, बस उनका वक्त कठिन चल रहा है। वहीं कुछ फैंस ने उनके सकारात्मक नजरिए की सराहना की।
चेक बाउंस मामला
राजपाल यादव को 2010 में बनी फिल्म अता पता लापता के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लेना पड़ा था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और वे कर्ज नहीं चुका पाए। उनके अकाउंट में पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। कोर्ट ने कई बार उन्हें भुगतान करने का आदेश दिया, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया गया।
The Manipur Diaries: मोनालिसा का बॉलीवुड सफर शुरू, ‘द मणिपुर डायरीज’ का टीजर आउट









