Rajpal Yadav: फिल्म फाइनेंसिंग पर राजपाल यादव का सुझाव, कह दी ये बड़ी बात

राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री में निवेश और फाइनेंसिंग पर चिंता जताई, कहा कि एक फॉर्मल इन्वेस्टमेंट फंड और कॉन्ट्रैक्ट फ्रेमवर्क बनाने की जरूरत है, जिससे कलाकार, प्रोडक्शन हाउस और विदेशी निवेशक सभी सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से फिल्मों में निवेश कर सकें।

फिल्म फाइनेंसिंग पर राजपाल यादव का सुझाव

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 1, 2026

Rajpal Yadav: चेक बाउंस केस और कानूनी परेशानियों के बीच अभिनेता राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री में वित्तीय लेन-देन और फाइनेंसिंग के तरीकों को लेकर अपनी गंभीर चिंताएं साझा की हैं। यादव का कहना है कि इंडस्ट्री में फाइनेंस के मानक और नियम स्थापित करने की बेहद ज़रूरत है, ताकि कलाकार, प्रोडक्शन हाउस और निवेशक सभी सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से काम कर सकें।

Rajpal Yadav ने लॉन्च किया अपना YouTube चैनल, फैंस से मांगा आशीर्वाद

फिल्म फाइनेंसिंग को लेकर सुझाव

राजपाल यादव ने एक न्युजं एजेंसी से बातचीत में कहा कि फिल्म फेडरेशन को एक फॉर्मल इन्वेस्टमेंट फंड और कॉन्ट्रैक्ट फ्रेमवर्क तैयार करना चाहिए। उनका सुझाव है कि यह प्लेटफॉर्म सभी वित्तीय स्रोतों, कलाकारों और प्रोडक्शन हाउस को नियंत्रित और गाइड कर सके। यादव ने कहा,”अगर एक बेसिक प्लेटफॉर्म बनाया जाए, जिसे विदेशी निवेशक और कलाकार दोनों फॉलो करें, तो इंडस्ट्री के वित्तीय लेन-देन आसान और सुरक्षित बन सकते हैं।”

चेक बाउंस केस की जानकारी

राजपाल यादव ₹9 करोड़ के चेक बाउंस केस में फंसे हुए थे। यह मामला 2010 में उनकी फिल्म “अता पता लापता” के लिए लिए गए ₹5 करोड़ के लोन से जुड़ा है। व्यवसायी माधव गोपाल अग्रवाल द्वारा दिए गए लोन पर ब्याज और पेनल्टी जोड़कर यह राशि ₹9 करोड़ तक पहुँच गई। अंतरिम ज़मानत यादव को ₹1.5 करोड़ जमा करने के बाद दी गई है। कोर्ट ने 18 मार्च तक अंतरिम ज़मानत मंजूर की है। यादव ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि यह मामला गलतफहमी के कारण बढ़ा, किसी का इरादा गलत नहीं था।

Rajpal Yadav jail Release: ‘वेलकम टू द जंगल’ में वापसी, राजपाल यादव ने शूटिंग से किया धमाकेदार कमबैक

कानूनी लड़ाई और अनुभव

कानूनी लड़ाई और अनुभव
कानूनी लड़ाई और अनुभव

‘भूल भुलैया’ एक्टर ने अपनी कानूनी लड़ाई के बारे में विस्तार से बताया। यादव ने कहा कि उन्होंने 26 साल में लगभग 200 एग्रीमेंट्स किए हैं, 1 लाख से लेकर 1.5 लाख और 15 लाख तक के समझौते। उनका कहना है कि यदि उन्होंने हर एग्रीमेंट पर लड़ाई की होती, तो उनके खिलाफ कई केस होते। यादव ने साफ किया कि फिल्म के पीछे जो भी विवाद है, उसमें केवल तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा,”मैं इस फिल्म के पीछे जो पैसा लगा, उसका सही इरादा जानता हूँ। पैसे लेकर लोगों को फंसाना गलत है। मैं उस प्रोजेक्ट के पीछे खड़ा हूँ, लेकिन किसी का इरादा गलत नहीं था।”

समर्थन और भविष्य की योजनाएं

राजपाल यादव ने अपने फैंस और सह-कलाकारों, जैसे सलमान खान और सोनू सूद, के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कर्ज चुकाने का वादा भी किया। शनिवार को यादव ने अपने वकील भास्कर उपाध्याय के साथ प्रेस मीट आयोजित की, जिसमें उन्होंने अपनी कानूनी लड़ाई, आने वाले प्रोजेक्ट्स और पिछले दस वर्षों में सीखें गए सबक साझा किए। यादव ने बताया कि उनके पास अगले सात सालों के लिए प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी कुल कीमत 1000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा, वह आने वाले समय में 10 फिल्मों के लिए कमिटेड हैं।

Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव की पहली पोस्ट वायरल, फैंस ने जताया प्यार और समर्थन