RajKummar Rao Daughter Name: पापा बने राजकुमार राव! वेडिंग एनिवर्सरी पर जन्मी बेटी का नाम रखा बेहद खास, देखें पहली फोटो

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी नन्ही बेटी की पहली तस्वीर साझा करते हुए उसका नाम 'पार्वती पॉल राव' रिवील कर दिया है। पिछले साल अपनी चौथी शादी की सालगिरह पर माता-पिता बने इस कपल ने एक भावुक पोस्ट के जरिए बेटी का नाम और उसकी पहली झलक दुनिया को दिखाई है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 18, 2026

RajKummar Rao Daughter Name: बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर पिछले साल खुशियों ने दस्तक दी थी, जब वे एक प्यारी-सी बेटी के माता-पिता बने। फैंस लंबे समय से उनकी बेटी की एक झलक पाने और उसका नाम जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशियों को दुनिया के साथ साझा किया है।

Tamannaah Bhatia: ‘स्त्री 2’ का आइटम नंबर बना रिकॉर्ड हिट, तमन्ना ने शेयर की खुशी

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटी ‘पार्वती’ से कराया परिचय

RajKummar Rao Daughter Name
पापा बने राजकुमार राव!

बताते चले कि, राजकुमार और पत्रलेखा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। इस तस्वीर में कपल ने अपनी नन्ही बेटी का छोटा सा हाथ अपने हाथों में थाम रखा है। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने अभी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन उसकी पहली झलक ने ही फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वे पूरे दिल और सम्मान के साथ अपने जीवन के सबसे बड़े आशीर्वाद को दुनिया से मिलवा रहे हैं।

देवी के नाम पर रखा बेटी का नाम ‘पार्वती पॉल राव’

आपको बता दे कि, कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘पार्वती पॉल राव’ रखा है। इस नाम का चयन उन्होंने बहुत सोच-समझकर किया है, जिसमें परंपरा और पारिवारिक पहचान का सुंदर संगम है। ‘पार्वती’ नाम संस्कृत से लिया गया है जो शक्ति, भक्ति और मातृत्व की प्रतीक देवी पार्वती से प्रेरित है। वहीं, ‘पॉल’ पत्रलेखा का सरनेम है और ‘राव’ राजकुमार का, जो बेटी को दोनों परिवारों की विरासत से जोड़ता है।

वेडिंग एनिवर्सरी पर हुआ था ‘लिटिल प्रिंसेस’ का जन्म

एक दिलचस्प और खास बात यह है कि पार्वती का जन्म राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की सालगिरह के दिन ही हुआ था। बता दें कि इस जोड़ी ने 15 नवंबर 2021 को सात फेरे लिए थे। शादी के चार साल बाद, अपनी एनिवर्सरी के खास मौके पर ही उन्हें पेरेंटहुड का सुख मिला, जिससे यह तारीख उनके लिए हमेशा के लिए यादगार बन गई है।

सोशल मीडिया पर सितारों और फैंस ने दी बधाई

जैसे ही राजकुमार ने यह पोस्ट शेयर किया, यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और भूमि पेडनेकर जैसे कई फिल्मी सितारों ने कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाया। फैंस भी इस खबर से गदगद हैं और ‘पार्वती’ के आने पर कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर कोई नन्ही पार्वती के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

AR Rahman Controversy: छावा विवाद पर एआर रहमान के बयान से भड़कीं कंगना रनौत