रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में 477 करोड़ के पार पहुंची कमाई

रजनीकांत ने इस साल की सबसे बड़ी मासी फिल्म अपने फैंस को दे डाली है. उनकी नई फिल्म जेलर 2 को रिलीज हुए हफ्ता नहीं हुआ है, और ये बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. 75 साल की उम्र में भी तमिल सुपरस्टार का जलवा दिखाई दिया है. तभी तो सोमवार के दिन भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब हुई. जेलर 2 ने मंडे टेस्ट किया पास सैकनिल्क के मुताबिक, जेलर 2 ने सोमवार को भारत में करीब 42.35 करोड़ रुपेय का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की टोटल नेट कमाई इंडिया में 242.25 करोड़

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रजनीकांत ने इस साल की सबसे बड़ी मासी फिल्म अपने फैंस को दे डाली है. उनकी नई फिल्म जेलर 2 को रिलीज हुए हफ्ता नहीं हुआ है, और ये बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. 75 साल की उम्र में भी तमिल सुपरस्टार का जलवा दिखाई दिया है. तभी तो सोमवार के दिन भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब हुई.

जेलर 2 ने मंडे टेस्ट किया पास
सैकनिल्क के मुताबिक, जेलर 2 ने सोमवार को भारत में करीब 42.35 करोड़ रुपेय का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की टोटल नेट कमाई इंडिया में 242.25 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म को सोमवार को देशभर में 14,976 शोज में करीब 48.8% ऑक्यूपेंसी मिली. यानी कामकाजी वाले दिन भी सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए अच्छी संख्या में ऑडियंस पहुंची.

रजनीकांत की इस फिल्म को तमिल भाषा में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने तमिल वर्जन से अब तक 175.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, तेलुगु और हिंदी वर्जन के मुकाबले तमिल में इसका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि तमिल के अलावा बाकी भाषाओं में इसके शोज थोड़े कम हैं. मगर तब भी ये बढ़िया कमाई कर रही है.

जेलर 2 की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, पांच दिनों में इसने इंडिया में ग्रॉस 283.75 करोड़ रुपये कमाए, और वर्ल्डवाइड अभी 194 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म अभी तक कुल 477.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है. रजनीकांत की फिल्म विदेश में भी अपना डंका बजा रही है.

टॉक्सिक को पछाड़ बनी सबसे बड़ी साउथ मूवी
जेलर 2 साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल और साउथ फिल्म बन चुकी है. इससे पहले कन्नड़ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक थी, जिसने वर्ल्डवाइड 342 करोड़ का कलेक्शन किया था. रजनीकांत की फिल्म संडे को ही ये रिकॉर्ड तोड़ चुकी थी. अब फिल्म 500 करोड़ कमाने के नजदीक है.

तमिल सुपरस्टार की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म 2.0 और जेलर है, जिसने 600-700 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था. अब अगर जेलर 2 500 करोड़ से ज्यादा कमा गई, तो ये उनके करियर में एक और माइलस्टोन साबित होगी. देखना है कि क्या ऐसा हो पाएगा या नहीं.

2