Rajasthan Board 10th Result: इंतजार खत्म! राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

राजस्थान बोर्ड ने आखिरकार 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसका इंतजार लाखों छात्र लंबे समय से कर रहे थे। इस बार पास प्रतिशत ने सभी को चौंका दिया है। क्या आप पास हुए हैं या नहीं, और कितने छात्रों ने सफलता हासिल की, जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 24, 2026

Rajasthan Board 10th Result: लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहें 10वीं कक्षा के क्षात्रों के लिए ये अच्छी खबर हो है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की 10वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। ऐसे में विद्यार्थी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। अब छात्र आसानी से अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं। बोर्ड ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है, जिससे छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी मार्कशीट तक पहुंच सकते हैं।

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का अच्छा प्रदर्शन, देखें टॉपर्स लिस्ट

पास होने के लिए न्यूनतम अंक

आपको बता दें कि, 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफता प्राप्त छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा। अगर कोई छात्र किसी एक विषय में भी न्यूनतम सीमा को पार नहीं कर पाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा। इसलिए छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे सभी विषयों में संतुलित प्रदर्शन करें।

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें
ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें

छात्र अपने परिणाम को ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे “RBSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • रोल नंबर भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

BSEB 12th Result OUT: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट आउट, एक क्लिक में चेक करें परिणाम

SMS के माध्यम से रिजल्ट प्राप्त करने का तरीका

कई बार रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण साइट धीमी हो सकती है या खुल नहीं पाती। ऐसे में छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और टाइप करें: RJ10 <स्पेस> रोल नंबर इसके बाद इस मैसेज को 5676750 या 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के रूप में आपके मोबाइल पर आ जाएगा।