Raja Shivaji Day 21: रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने सिनेमाघरों में अपने तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं। फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। खासकर महाराष्ट्र में इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई यह फिल्म अब भारत में 100 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के करीब पहुंचने की कोशिश कर रही है।
हालांकि, तीसरे गुरुवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह मोहनलाल की नई रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 3’ मानी जा रही है। इस फिल्म के सिनेमाघरों में आने के बाद ‘राजा शिवाजी’ के कलेक्शन पर असर पड़ा और 21वें दिन इसकी कमाई पहली बार करोड़ के नीचे पहुंचने के करीब दिखी।
‘अनुपमा’ की मोटी बा अलका कौशल जेल जा चुकी हैं, चेक बाउंस केस से जुड़ा मामला
‘राजा शिवाजी’ का कलेक्शन?
‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रितेश देशमुख ने न केवल मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि इसका निर्देशन भी किया है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला। इसी वजह से फिल्म ने शुरुआती दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी।
फिल्म ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 24.30 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, लेकिन इसके बावजूद यह लगातार कमाई करती रही।
तीसरे हफ्ते के 15वें दिन फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये, 16वें दिन 2.70 करोड़ रुपये, 17वें दिन 3.45 करोड़ रुपये, 18वें दिन 1.15 करोड़ रुपये, 19वें दिन 1.30 करोड़ रुपये और 20वें दिन 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई की है।
21 दिनों में कुल कमाई
ताजा आंकड़ों के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने तीसरे हफ्ते में लगभग 11.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की 21 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई करीब 89 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म अब 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, लेकिन नई रिलीज फिल्मों से मिल रही टक्कर इसकी रफ्तार को प्रभावित कर सकती है।
बजट वसूलकर मुनाफे में पहुंची फिल्म
‘राजा शिवाजी’ का बजट करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ही अपनी लागत निकाल ली थी। अब तक के कलेक्शन के आधार पर फिल्म करीब 14 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा चुकी है। प्रतिशत के हिसाब से फिल्म का प्रॉफिट लगभग 18.6 फीसदी बताया जा रहा है।
Prime Video की ‘Off Campus’ में मीका अब्दुल्ला की चर्चा, महिमा चौधरी से हो रही तुलना
स्टार कास्ट ने भी खींचा दर्शकों का ध्यान
फिल्म में रितेश देशमुख के साथ कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इनमें अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, जेनेलिया डिसूजा, बोमन ईरानी और फरदीन खान जैसे नाम शामिल हैं। मजबूत स्टार कास्ट और महाराष्ट्र में मिले समर्थन ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।










