Raja Shivaji Box Office: मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बेहतरीन कमाई कर रही है। अपने दमदार कंटेंट और मजबूत दर्शक प्रतिक्रिया के चलते यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और रितेश देशमुख के करियर में एक नई उपलब्धि जोड़ दी है।
अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का मैसेज वायरल, फैन्स ने ली राहत की सांस
19वें दिन भारत में फिल्म की कमाई
आपको बता दें कि, हिंदी भाषी क्षेत्रों में बड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूज राजा शिवाजी अपनी पकड़ बनाए हुए है। जानकारी के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 1.35 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन किया है। टिकटों पर दी गई छूट की वजह से मंगलवार को फिल्म की कमाई में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 95.7 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
100 करोड़ क्लब के बेहद करीब ‘राजा शिवाजी’
वहीं फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से सिर्फ एक कदम दूर है। उम्मीद जताई जा रही है कि चौथे वीकेंड तक यह फिल्म इस बड़े क्लब में एंट्री कर लेगी और ऐसा करने वाली पहली मराठी फिल्म बन जाएगी। टैक्स सहित फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन लगभग 112.92 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे और भी मजबूत स्थिति में खड़ा करता है।
विदेशों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन
ओवरसीज मार्केट में भी ‘राजा शिवाजी’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अब तक लगभग 4.90 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई कर ली है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 117.82 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
रितेश देशमुख की बड़ी उपलब्धियों के करीब फिल्म
‘राजा शिवाजी’ अब रितेश देशमुख की एक और बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब है। यह फिल्म उनकी 2010 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘हाउसफुल’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के बहुत करीब पहुंच चुकी है। फिल्म को अब सिर्फ लगभग 5.78 करोड़ रुपये और कमाने हैं, जिसके बाद यह रितेश की टॉप 8 फिल्मों में शामिल हो जाएगी।
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका
रितेश देशमुख की टॉप वर्ल्डवाइड ग्रॉसिंग फिल्में
रितेश देशमुख के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं:
- हाउसफुल 4 – 280.27 करोड़
- रेड 2 – 242.57 करोड़
- टोटल धमाल – 228.27 करोड़
- हाउसफुल 3 – 194.48 करोड़
- हाउसफुल 2 – 179.2 करोड़
- एक विलेन – 169.92 करोड़
- ग्रैंड मस्ती – 147.9 करोड़
- हाउसफुल – 123.6 करोड़
- राजा शिवाजी – 117.82 करोड़ (19 दिन)
- हमशक्ल – 105.28 करोड़










