आज कुछ इलाकों में बरसेंगे बादल, लेकिन 12 जून तक हीटवेव से राहत नहीं

जालंधर. पंजाब में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 8 जून से 12 जून तक हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों पूरे राज्य में मौसम स्थिर रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में 20 जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं है।  अगले 3 दिनों का मौसम का अनुमान फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में हीटवेव

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

जालंधर.

पंजाब में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 8 जून से 12 जून तक हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन दिनों पूरे राज्य में मौसम स्थिर रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में 20 जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं है। 

अगले 3 दिनों का मौसम का अनुमान
फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी है, जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और SAS नगर (मोहाली) के लिए कोई चेतावनी नहीं है। इन इलाकों में हल्की हवाएं चलने की संभावना है और मौसम शुष्क रहेगा।  विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और आस-पास के इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों और आस-पास के इलाकों में मौसम में बदलाव हो सकता है।

2