Railway Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश? रेलवे के इन पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान  

Railway Jobs 2026 में युवाओं के लिए शानदार अवसर है। IRFC ने 23 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। Assistant और Assistant Manager के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं। सीमित पदों और आकर्षक वेतन के कारण यह भर्ती काफी प्रतिस्पर्धात्मक होने वाली है।

रेलवे के इन पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान  

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 3, 2026

Railway Jobs 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर हो सकती है। भारतीय रेलवे से जुड़ी Navratna कंपनी Indian Railway Finance Corporation Limited (IRFC) ने भर्तियों का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत उम्मीदावर Assistant और Assistant Manager (Finance) के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसमें खास बात ये है कि रजिस्ट्रेशन पूरी तरीके से ऑनलाइन होगी।

कोटा में जेईई और नीट की फ्री कोचिंग पाने का सुनहरा मौका और जानिए कैसे स्कॉलरशिप टेस्ट से माफ हो सकती है आपकी पूरी फीस

भर्ती के लिए उपलब्ध पद और संख्या

भर्ती के लिए उपलब्ध पद और संख्या
भर्ती के लिए उपलब्ध पद और संख्या

आपको बता दें कि, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23 पदों पर आवेदन होंगे। इनमें Assistant (NE-5) के लिए 16 पद और Assistant Manager (Finance) के लिए 7 पद शामिल हैं। पदों का आवंटन जनरल रिजर्व्ड कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग किया गया है, जैसा कि सरकारी नियमों में तय होता है। इससे अलग-अलग वर्गों के योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके।

आवश्यक योग्यता

Assistant पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन होना आवश्यक है। इसके साथ ही कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी जरूरी है। वहीं, Assistant Manager (Finance) पद के लिए उम्मीदवार के पास कॉमर्स, फाइनेंस या अकाउंटेंसी में डिग्री होना चाहिए और संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना अनिवार्य है। CA या MBA (Finance) धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह सुनिश्चित करता है कि उच्च पद के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों का चयन हो।

CBSE 10th Board Result: इंतजार खत्म! इस डेट को जारी होगा सीबीएसी बोर्ड रिजल्ट, ऐसे करें चेक

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें उनके सामान्य ज्ञान, विषय से जुड़ी जानकारी और योग्यता का परीक्षण किया जाएगा। कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी लिया जा सकता है, जो नौकरी से जुड़े व्यावहारिक कौशल की जांच करता है। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी। अंत में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा और फाइनल मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा।

वेतन और भत्ते

IRFC की यह भर्ती वेतन और भत्तों के मामले में भी आकर्षक है। Assistant पद के लिए वेतन ₹21,000 से ₹74,000 प्रति माह तक है, जबकि Assistant Manager (Finance) पद के लिए ₹40,000 से ₹1,40,000 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कई सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जो इस नौकरी को और आकर्षक बनाती हैं।

शिक्षक भर्ती से चपरासी परीक्षा तक मचा बवाल, आयोगों ने स्थगित किए एग्जाम, बिहार में नौकरियों के लिए बढ़ता इंतज़ार

आवेदन प्रक्रिया

IRFC में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

  1. IRFC की आधिकारिक वेबसाइट www.irfc.co.in पर जाएँ।
  2. होमपेज के “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “IRFC Recruitment 2026” लिंक पर जाएँ।
  4. “Apply Online” विकल्प चुनें।
  5. अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  6. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।