Rahul Gandhi Vs BJP: राहुल गांधी के बयान पर भड़की बीजेपी, गिरिराज से पीयूष गोयल तक ने किया पलटवार

राहुल गांधी के पीएम मोदी और अमित शाह पर दिए बयान से सियासी विवाद बढ़ गया है। बीजेपी नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री और देश का अपमान बताते हुए राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है।

Rahul Gandhi Vs BJP

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 20, 2026

Rahul Gandhi Vs BJP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार कहा और आरोप लगाया कि उन्होंने देश को बेचा, संविधान और अंबेडकर पर हमला किया तथा गांधी जी का अपमान किया। राहुल ने कहा कि युवाओं में डिप्रेशन बढ़ रहा है, NEET का पेपर रद्द हुआ, महंगाई और पेट्रोल-गैस के दाम बढ़ रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री विदेशी दौरों पर व्यस्त हैं।

ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री टेटवाल और पंवार, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

नितिन नवीन: बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री और देश की जनता का अपमान किया है। उन्होंने राहुल को राजनीति का “राहू” बताया।

शहजाद पूनावाला: उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने OBC समाज से आने वाले प्रधानमंत्री को गद्दार कहा, जो उनके संस्कारों को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार गरीब समाज से आने वाले नेता को गाली देती है।

भरत सिंह कुशवाह: पटना से बीजेपी सांसद ने कहा कि देश सुरक्षित है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी को न जनता गंभीरता से लेती है और न ही उनकी पार्टी।

चिराग पासवान: लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने इस बयान की कड़ी निंदा की।

गिरिराज सिंह: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी निराशा में देश को गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने वैश्विक स्तर पर भारत को मजबूत किया है।

पीयूष गोयल: उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी को भारत और भारतीय उपलब्धियों से इतनी नफरत क्यों है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक सम्मान और निवेश का केंद्र बना है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी उजागर, पैसा लेने के बाद मकान नहीं बनाने वालों पर कार्रवाई