Rahul Gandhi Video: RSS और केंद्र सरकार पर राहुल गांधी के तीखे आरोप, BJP ने भी दिया करारा जवाब

Rahul Gandhi Video: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), PM मोदी और उनसे जुड़े लोगों पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी, RSS और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से भी ज्यादा समय से लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को करीब से समझा है और उनकी रणनीतियों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। राहुल गांधी ने BJP नेताओं पर साधा निशाना आपको बता दे कि, राहुल गांधी ने अपने वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री

Rahul Gandhi Video

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 10, 2026

Rahul Gandhi Video: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), PM मोदी और उनसे जुड़े लोगों पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी, RSS और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से भी ज्यादा समय से लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को करीब से समझा है और उनकी रणनीतियों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं।

राहुल गांधी ने BJP नेताओं पर साधा निशाना

आपको बता दे कि, राहुल गांधी ने अपने वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का नाम लिया। उन्होंने इन लोगों को अपनी बात में कहानी के खलनायक बताते हुए आरोप लगाया कि इनकी सबसे बड़ी पहचान कायरता है।

राहुल गांधी ने BJP नेताओं पर साधा निशाना

आगे उन्होंने कहा कि अब ये लोग धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं और इनके चारों तरफ का दायरा सिमट रहा है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोप राहुल गांधी के अपने राजनीतिक दावे हैं। इन बयानों के जरिए उन्होंने सरकार और उससे जुड़े संस्थानों के खिलाफ अपना विरोध और तेज करने का संदेश दिया।

राहुल गांधी की सरकार को खुली चुनौती

राहुल गांधी ने अपने वीडियो में पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो 10 हजार, 20 हजार या 50 हजार पुलिसकर्मियों को बुला सकती है। सभी नेताओं और युवाओं को गिरफ्तार भी कर सकती है, लेकिन उनका विरोध रुकने वाला नहीं है। राहुल गांधी ने कहा, “हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस जानकारी की जरूरत है, वह उनके पास पहले से मौजूद है।

राहुल गांधी की सरकार को खुली चुनौती

उनके इस बयान से साफ है कि वह अपने समर्थकों और युवाओं को विरोध जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। राहुल गांधी ने संदेश दिया कि पुलिस कार्रवाई या गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनके राजनीतिक विरोध को खत्म नहीं किया जा सकता।

राहुल गांधी ने युवाओं को किया संबोधित

राहुल गांधी ने अपने वीडियो में संविधान की रक्षा और जनता की आवाज उठाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष संविधान की सुरक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि पिछले 10 से 15 वर्षों में देश के साथ जो कुछ हुआ है, उसे दोबारा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें देश के युवाओं पर गर्व है और वे अपना विरोध जारी रखें। राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार और संविधान पर हमला करने वालों को राजनीतिक रूप से शिकस्त देने की कोशिश की जाएगी।

BJP ने भी राहुल गांधी पर साधा था निशाना

राहुल गांधी के वीडियो से पहले बीजेपी ने भी उन पर निशाना साधा। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को इमरजेंसी के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगाए गए आपातकाल के बारे में पूरी दुनिया जानती है।

BJP ने भी राहुल गांधी पर साधा था निशाना

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जनता अराजकता को नकार चुकी है। बीजेपी के इस पलटवार से साफ है कि राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में पार्टी कांग्रेस के पुराने शासन और इमरजेंसी के मुद्दे को सामने ला रही है।

राहुल गांधी बनाम बीजेपी

राहुल गांधी के ताजा वीडियो और बीजेपी के पलटवार ने राजनीतिक बयानबाजी को और तेज कर दिया है। एक तरफ राहुल गांधी संविधान, युवाओं और सरकार के खिलाफ विरोध को लेकर आक्रामक रुख अपना रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी कांग्रेस के इतिहास और इमरजेंसी का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है।
अब देखना होगा कि राहुल गांधी के इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से आगे क्या प्रतिक्रिया आती है और यह सियासी टकराव आने वाले दिनों में किस दिशा में बढ़ता है।