Rahul Gandhi Pellet Gun Case: पैलेट गन मामले में राहुल गांधी का धरना, FIR की मांग पर अड़े

पैलेट गन मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी अपने साथ पीड़ित साहिल लोहबच को भी लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से जांच की स्थिति पूछी और कहा कि FIR दर्ज होने तक वह थाने के बाहर से नहीं हटेंगे।

Rahul Gandhi Pellet Gun Case

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अगस्त 21, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Rahul Gandhi Pellet Gun Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। उनका यह दौरा जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच की जानकारी लेने को लेकर था। राहुल गांधी ने पुलिस से जानना चाहा कि मामले में अब तक क्या जांच हुई है और कार्रवाई किस स्तर तक पहुंची है।

पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को साथ लेकर थाने पहुंचे राहुल

बताते चले कि, राहुल गांधी अपने साथ पैलेट गन पीड़ित बताए जा रहे साहिल लोहबच को भी संसद मार्ग थाने लेकर पहुंचे। राहुल गांधी का आरोप है कि इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर जल्द ही मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। थाने पहुंचने के बाद राहुल गांधी बाहर ही धरने पर बैठ गए। उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी मौके पर पहुंचे, जिनमें प्रियंका गांधी और जयराम रमेश शामिल रहे। राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि जब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होती, वह धरना खत्म नहीं करेंगे।

‘अगर पुलिस ने छर्रे नहीं चलाए तो फिर किसने चलाए?’

मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के उस कथित पक्ष पर सवाल उठाया, जिसमें पुलिस ने छर्रे चलाने से इनकार किया है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर पुलिस ने पैलेट नहीं चलाए, तो फिर यह पता लगाना जरूरी है कि साहिल के शरीर में छर्रे कहां से आए। कांग्रेस नेता ने कहा कि साहिल के शरीर में छर्रे मौजूद हैं, इसलिए घटना से जुड़े अपराध की जांच होनी ही चाहिए। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि उनकी मांग केवल इतनी है कि पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की जाए और निष्पक्ष जांच की जाए।

FIR दर्ज होने तक धरने से नहीं उठेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि साहिल की मां ज्योति और पिता दीपक भी थाने के बाहर मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अंदर से जानकारी मिली है कि ‘ऊपर से आदेश’ है और एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती।राहुल गांधी ने कहा कि वह तब तक संसद मार्ग थाने के बाहर बैठे रहेंगे, जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती। उन्होंने इसे किसी राजनीतिक लाभ का मुद्दा नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का मामला बताया।

‘क्या हिंदुस्तान में युवाओं पर गोली चलाई जा सकती है?’

राहुल गांधी ने कहा कि देश में रोजाना लाखों लोगों के साथ अन्याय होता है, लेकिन यह घटना राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसे इलाके में सबके सामने हुई। उन्होंने मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का नाम सार्वजनिक करने की मांग भी की।कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि क्या हिंदुस्तान में युवाओं पर इस तरह गोली या पैलेट चलाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांग केवल साहिल और उसके परिवार के लिए न्याय की है और दोषी कौन है, इसका फैसला जांच के बाद होना चाहिए।

पैलेट गन केस की जांच पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला जंतर-मंतर पर हुए CJP आंदोलन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल से जुड़ा है। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाए जाने की बात सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू होने की जानकारी सामने आई थी।राहुल गांधी इसी जांच की प्रगति जानने के लिए संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से यह जानने की कोशिश की कि जांच किस स्टेज पर है, अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं और मामले में आगे क्या कार्रवाई की गई है।

संसद मार्ग थाने के बाहर बढ़ा सियासी तनाव

राहुल गांधी के धरने पर बैठने के बाद संसद मार्ग थाने के बाहर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के पहुंचने से मामला और चर्चा में आ गया। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।अब पूरे मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर है। सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी की मांग के बाद एफआईआर दर्ज होगी या धरना आगे भी जारी रहेगा। पैलेट गन मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस का आधिकारिक रुख अब इस पूरे विवाद में अहम होगा।