Rahul Gandhi का Parliament में बवाल! Om Birla के चैंबर में बवाल पर विवाद, Kiren Rijiju ने किया पलटवार

संसद के भीतर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में हुए कथित घटनाक्रम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों के बाद बीजेपी नेता किरेन रिजिजू ने तीखा पलटवार किया है। सामने आए वीडियो ने इस पूरे विवाद को और हवा दे दी है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने वाले राहुल गांधी अब खुद एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में पहुंचे और वहां मौजूद कांग्रेस सांसदों के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। घटना के समय उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौके पर मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी को स्पीकर के कक्ष में प्रवेश करते और कथित तौर पर अनुचित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है।