
Amit Shah: संसद के बजट सत्र में आज हंगामा उस समय मच गया जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने दावा किया कि अगस्त 2020 में लद्दाख के रेचिन ला क्षेत्र में चीनी टैंक भारतीय ठिकानों के बेहद नजदीक आ गए थे और उस समय सैन्य नेतृत्व स्पष्ट आदेशों का इंतजार कर रहा था। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे सदन को भ्रामक जानकारी देने वाला बताया। सरकार का कहना है कि भारत की एक इंच भी जमीन नहीं गई, जबकि राहुल गांधी ने इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा सवाल उठाया। देखें संसद में हुई यह गर्मागर्म बहस और उस रात के घटनाक्रम का पूरा विश्लेषण।











