Raghav Chadha Joins BJP: AAP के 7 सांसदों ने बदला पाला, संजय सिंह बोले-राघव चड्ढा को छोडूंगा नहीं!

आम आदमी पार्टी में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है जहां 7 सांसदों के पाला बदलने की खबरों के बीच राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है, संजय सिंह के सख्त बयान ने माहौल और गरमा दिया है, क्या यह राजनीतिक भूचाल AAP को तोड़ देगा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 25, 2026

Raghav Chadha Joins BJP: आम आदमी पार्टी में अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक टूट की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा समेत AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम पर AAP नेता संजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने राघव चड्ढा को ‘गद्दार’ करार देते हुए कहा कि पंजाब और देश की जनता इस फैसले को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ED और CBI जैसी जांच एजेंसियों के दबाव के कारण इन सांसदों ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।