नशा छोड़ो और पाओ 1100 रुपए! पंजाब के गांव में मुफ्त इलाज की अनोखी पहल

मोगा. जिले के गांव तोता सिंह वाला की ग्राम पंचायत और गांववासियों ने चिट्टा पीने और बेचने वाले लोगों के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत ने कहा कि नशे के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसे रोकना जरूरी है। पंचायत और ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में चोरों ने कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पंचायत की ओर से गांव में एंटी-ड्रग कमेटी का भी गठन किया गया है, ताकि गांव का माहौल सुरक्षित बना रहे और सरकारी संस्थानों की संपत्ति की रक्षा की जा सके। मोगा

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मोगा.

जिले के गांव तोता सिंह वाला की ग्राम पंचायत और गांववासियों ने चिट्टा पीने और बेचने वाले लोगों के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत ने कहा कि नशे के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसे रोकना जरूरी है।

पंचायत और ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में चोरों ने कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पंचायत की ओर से गांव में एंटी-ड्रग कमेटी का भी गठन किया गया है, ताकि गांव का माहौल सुरक्षित बना रहे और सरकारी संस्थानों की संपत्ति की रक्षा की जा सके। मोगा जिले का ही रन सिंह कला गांव पूरी तरह से नशामुक्त हो गया है।

इस गांव में ग्राम पंचायत ने ही पहल करके लोगों को नशे से दूर किया। नशा करने वाले युवाओं को निश्शुल्क इलाज उपलब्ध करवाया और पूर्ण स्वस्थ होने तक 1,100 रुपये की राशि उन्हें पोषित भोजन करने के लिए दी जाती है।

2