Middle East Conflict: इजराइल और ईरान के बीच हो रही जंग और पूरे पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कतर एयरवेज ने बुधवार को घोषणा की कि,वह 12 मार्च से दोहा आने-जाने के लिए एक सीमित उड़ान कार्यक्रम संचालित करेगा।एयरलाइन के अपडेटेड ऑपरेशनल शेड्यूल के अनुसार, कतर एयरवेज 12 मार्च को हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुल 29 उड़ानें संचालित करेगा,जिसमें 15 प्रस्थान और 14 आगमन शामिल हैं।
मिडिल ईस्ट जंग के बीच कतर एयरवेज का बड़ा फैसला
दोहा से प्रस्थान करने वाले मुख्य गंतव्यों में मुंबई, नई दिल्ली, इस्लामाबाद, न्यूयॉर्क, फ्रैंकफर्ट, बीजिंग, लंदन, काहिरा और जोहान्सबर्ग शामिल हैं।दोहा पहुंचने वाली इनबाउंड उड़ानें सियोल, जेद्दा, नई दिल्ली, हांगकांग, मस्कट, मेलबर्न, डलास और बैंकॉक से निर्धारित हैं।कतर एयरवेज ने घोषणा की कि, कतर नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से अस्थायी अनुमति मिलने के बाद उसे सीमित ऑपरेटिंग कॉरिडोर का उपयोग करने की अनुमति दी गई है।
यात्रियों की सुविधाओं के लिए उठाए बेहतर कदम
एयरलाइन आने वाले दिनों में एक चुनिंदा शेड्यूल संचालित करने की योजना बना रही है ताकि हवाई क्षेत्र में चल रही बाधा से प्रभावित यात्रियों को सहायता मिल सके।हालांकि, उसने इस बात पर जोर दिया कि ये उड़ानें नियमित वाणिज्यिक संचालन की बहाली नहीं हैं।कतर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण कतर एयरवेज की उड़ानें अभी भी अस्थायी रूप से निलंबित हैं, इसलिए हम प्रभावित यात्रियों की सहायता करने और उन्हें उनके परिवार और प्रियजनों से मिलाने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
कतर एयरवेज जल्द शुरु करेगा पूर्ण उड़ान संचालन
एयरलाइन ने आगे कहा कि,वह प्रभावित यात्रियों की सहायता करने और उनके प्रियजनों के साथ उनके मिलन को सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।कतर एयरवेज ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि,कतर नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा देश के हवाई क्षेत्र के सुरक्षित रूप से फिर से खुलने की पुष्टि करने के बाद पूर्ण उड़ान संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।
वैकल्पिक हवाई अड्डे को उपयोग करने पर जोर
क्षेत्रीय स्थिति में हो रहे बदलावों को देखते हुए, एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जहाँ भी जरूरी हो, जरूरी निकासी सहायता प्रदान करने के लिए ज़्यादा ऑपरेशनल लचीलेपन का अनुरोध किया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करके अतिरिक्त आगमन और प्रस्थान स्लॉट की अनुमति दी है साथ ही दुबई, अबू धाबी, शारजाह, रास अल खैमाह, अल ऐन, फुजैराह, जेद्दा और मदीना सहित अन्य गंतव्यों से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए मस्कट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक वैकल्पिक हवाई अड्डे के रूप में उपयोग करने में सक्षम बनाया है।
दुनियाभर में Instagram सेवाएं प्रभावित, ऐप और पोर्टल ठप होने की यूजर्स ने दी जानकारी










