AI शिक्षा में पंजाब की बड़ी पहल, चार नई यूनिवर्सिटी खुलेंगी; अगस्त से दाखिले

श्री मुक्तसर साहिब. आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोमवार को मुक्तसर में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा के सिस्टम को एआइ के दौर के हिसाब से बदल रही है। सिसोदिया ने घोषणा की कि पंजाब सरकार राज्य में चार एआइ यूनिवर्सिटी खोलेगी। इनमें एडमिशन अगस्त माह से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब वो समय गया जब बच्चों को क्लास में बैठकर लेक्चर अटेंड करना पड़ेगा। बच्चा जहां कहीं भी होगा एआइ यूनिवर्सिटी का लेक्चर ऑनलाइन अटेंड कर लेगा। सिसोदिया मुक्तसर में ‘ब्राइट माइंड्स पंजाब’ कार्यक्रम को

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

श्री मुक्तसर साहिब.

आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सोमवार को मुक्तसर में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा के सिस्टम को एआइ के दौर के हिसाब से बदल रही है। सिसोदिया ने घोषणा की कि पंजाब सरकार राज्य में चार एआइ यूनिवर्सिटी खोलेगी। इनमें एडमिशन अगस्त माह से शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब वो समय गया जब बच्चों को क्लास में बैठकर लेक्चर अटेंड करना पड़ेगा। बच्चा जहां कहीं भी होगा एआइ यूनिवर्सिटी का लेक्चर ऑनलाइन अटेंड कर लेगा। सिसोदिया मुक्तसर में ‘ब्राइट माइंड्स पंजाब’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन यूनिवर्सिटी में ह्यूमन टीचर के साथ एआइ टीचर भी होंगे, जिससे स्टूडेंट्स बेहतर तरीके से आनलाइन शिक्षा ले सकेंगे। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

नीट पेपर लीक पर भी की चर्चा
सिसोदिया ने नीट पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया। छात्रों से उनका अनुभव जाना और कहा क्या कभी सुना है अमेरिका, जापान में पेपर लीक हुआ है? हमारे देश में ही क्यों होता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर पर तंज कसते हुए कहा कि एयर फोर्स लगाने से क्या पेपर लीक बंद हो जाएगा? लीक करने वाला तो साथ ही रहेगा। हमें सिस्टम बदलना पड़ेगा। सिसोदिया ने कहा कि तीन घंटे की परीक्षा से किसी बच्चे को जज करना गलत है। पेपर लीक के कारण कई बच्चों ने सुसाइड भी किया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी शिक्षा पर बात करे उसे चुनना चाहिए।

कॉकरोच पार्टी को लेकर क्या बोले सिसोदिया?
सिसोदिया ने कॉकराच पार्टी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कॉकराच पार्टी भी शिक्षा पर बात कर रही है और जो शिक्षा पर बात करेगा मुझे अच्छा लगेगा। भले ही भाजपा ही क्यों न करें। उन्होंने कहा कि भारत अकेला ऐसा देश नहीं है यहां डॉक्टर बनते हैं। सभी देशों में बनते हैं लेकिन दुनिया के किसी भी देश में ऐसा एजुकेशन सिस्टम नहीं है यहां तीन घंटे की परीक्षा में बच्चे को जज किया जाता हो। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि फोर्स लगाने से क्या पेपर लीक बंद हो जाएगा। लीक करने वाला तो साथ ही रहेगा। हमें सिस्टम बदलना पड़ेगा।

पांच प्रतिशत फीस बढ़ोतरी का नियम किताबों पर भी लागू होगा
प्राइवेट स्कूलों पर नकेल कसते हुए सिसोदिया ने कहा कि अब कोई भी स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा वार्षिक फीस नहीं बढ़ा सकेगा। इसका बिल राज्यपाल को भेज दिया गया है। यह नियम सिर्फ फीस पर ही नहीं, किताबों के दामों पर भी लागू होगा। ऐसा नहीं चलेगा कि 5000 की किताब अगले साल 20,000 में बेच दो। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। सिसोदिया ने कहा कि जब तक एजुकेशन सिस्टम ठीक नहीं होगा, भारत विकसित देश नहीं बन सकता।

पंजाब सरकार आगे भी शिक्षा पर काम करती रहेगी। वर्ष 2022 में आप सरकार बनने के बाद का किस्सा सुनाते हुए सिसोदिया ने कहा कि वह शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के साथ स्कूलों का दौरा करने निकले थे। बैंस ने कहा बाउंड्री टूटी है, इसे बनवाते हैं। मैंने कहा अकेले बाउंड्री क्यों? स्कूलों में लैब बनाएंगे, कंप्यूटर लगाएंगे, बच्चों को नई तकनीक से जोड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि अब पंजाब के स्कूलों की हालत सबके सामने है। अच्छी बिल्डिंगें बनी हैं।

2