Punjab News: पंजाब वोटर लिस्ट कल होगी जारी, SIR ड्राफ्ट में अपना नाम ऐसे खोजें

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत पंजाब में मतदाता सूचियों को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

Punjab News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अगस्त 12, 2026

Punjab News: पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान तेजी से चल रहा है। इस अभियान का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और कल यानी 13 अगस्त को राज्य में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दी जाएगी। चुनाव से पहले यह प्रक्रिया मतदाताओं की सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Punjab में कल आएगी SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 20 लाख से ज्यादा नामों पर

SIR प्रक्रिया के दौरान सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

पंजाब में चल रही इस एसआईआर प्रक्रिया के दौरान राज्यभर में बड़े पैमाने पर विसंगतियों और गड़बड़ियों वाले वोटरों की पहचान की गई है। चुनाव विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

लगभग 9.5 लाख वोटर ऐसे हैं जो स्थायी रूप से राज्य से बाहर जा चुके हैं।

करीब 5.75 लाख मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है।

लगभग 1.20 लाख वोटर डुप्लीकेट (दोहरी प्रविष्टि वाले) पाए गए हैं।

इसके अलावा करीब 4.12 लाख वोटर ऐसे हैं जिनका पूरे पंजाब में कोई अता-पता नहीं चल पाया है।

हालांकि, यदि इनमें से कोई भी वास्तविक मतदाता अंतिम वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल करवाना चाहता है, तो ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद संबंधित ईआरओ (ERO) या बीएलओ (BLO) के पास अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

मतदाता नीचे दिए गए आसान तरीकों से अपना नाम ड्राफ्ट सूची में देख सकते हैं:

ऑनलाइन पोर्टल के जरिए: चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं और ‘Search in Electoral Roll’ विकल्प पर क्लिक करें। यहां अपना नाम, पिता/पति का नाम, आयु, जिला और विधानसभा क्षेत्र दर्ज करें। इसके बाद वोटर आईडी कार्ड नंबर और मोबाइल पर आने वाला ओटीपी (OTP) दर्ज कर सर्च करें। नाम होने पर पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

पीडीएफ डाउनलोड करके: पोर्टल पर जाकर ‘Download Electoral Roll PDF’ विकल्प चुनें। अपना राज्य, जिला, विधानसभा और मतदान केंद्र चुनकर पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम व मकान नंबर खोजें।

ऑफ़लाइन माध्यम: आप अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास जाकर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की हार्ड कॉपी में भी अपना नाम देख सकते हैं।

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए कैसे करें आवेदन?

यदि आपका नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है या आप पहली बार मतदाता बन रहे हैं, तो आप फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आयु और निवास से जुड़े दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या उपयोगिता बिल (बिजली/पानी) और पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट या ‘Voter Helpline App’ का उपयोग किया जा सकता है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय 13 अगस्त से 12 सितंबर तक निर्धारित किया गया है।

Punjab में आज बदलेगा मौसम, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट; इन जिलों में रहें