Punjab News: पंजाब में गुरुद्वारा साहिब पर फायरिंग, CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंचेगी पुलिस?

पंजाब के जगराओं और हलवारा में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर की गई हालिया गोलीबारी की घटनाओं ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Punjab News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 28, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Punjab News: पंजाब में धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गागरा के बाद अब लुधियाना रूरल के हलवारा इलाके में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब (गांव राजोआना कलां) में अंधाधुंध फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब 3 बजे हुई इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Punjab News: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज, इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया

मोटरसाइकिल छिपाकर अंदर घुसे नकाबपोश हमलावर

Punjab News
पंजाब में गुरुद्वारा साहिब पर फायरिंग

शुरुआती जांच के अनुसार, वारदात को अंजाम देने आए दो नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। हमलावरों ने अपनी मोटरसाइकिल को गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक मोड़ पर छिपा दिया और पैदल ही परिसर के भीतर दाखिल हुए। बदमाशों ने सीधे मुख्य व्यवस्थापक संत बाबा बलदेव सिंह के कमरे की तरफ कई राउंड गोलियां चलाईं और तुरंत मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि घटना के समय बाबा बलदेव सिंह स्नान के लिए गए हुए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

SSP समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, forensic और Cyber टीमें तैनात

फायरिंग की सूचना मिलते ही लुधियाना रूरल पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। एसएसपी (SSP) डॉ. अंकुर गुप्ता और एसपी (डी) राजन शर्मा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर क्राइम की टीमों को मौके पर बुलाकर खोल (शेल) और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। गुरुद्वारा साहिब परिसर और आसपास के रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों के भागने के रूट और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके।

लगातार दूसरी घटना से सुरक्षा तंत्र पर उठे गंभीर सवाल

पंजाब में महज दो दिनों के भीतर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले जगराओं के गगड़ा गांव स्थित गुरुद्वारा श्री गोपालसर साहिब के मुख्य गेट पर भी अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी और मौके पर एक धमकी भरा पत्र छोड़ा था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं के बीच किसी साझा साजिश (Common Connection) की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे इन सवालों के बीच पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया है।

Punjab News: अस्पतालों की आज की OPD लिस्ट जारी, अमृतसर में आज अवकाश