Punjab News: 18 अगस्त को हुई भारी बारिश ने चंडीगढ़ के ‘स्मार्ट सिटी’ होने के दावों की पोल खोल दी है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी सिलसिले में जलभराव, ड्रेनेज, क्षतिग्रस्त सड़कों और बदहाल पार्किंग की समस्याओं को लेकर सेक्टर 22-बी ट्रेडर्स वेलफेयर Association के सदस्यों ने मेयर सौरभ जोशी से मुलाकात की।
Punjab Bandh: लुधियाना में सिख जत्थेबंदियों ने नेशनल हाईवे जाम कर रोका
कारोबारियों की मुख्य समस्याएं
कारोबारियों ने मेयर को अवगत कराया कि मोबाइल मार्केट क्षेत्र में लंबे समय से व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। बारिश के दौरान सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, असमतल सतह और अधूरे ड्रेनेज कार्यों के कारण जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेती है।
इससे न केवल दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होता है, बल्कि बाजार में आने वाले ग्राहकों और आम लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, अनधिकृत वेंडिंग (रेहड़ी-फड़ी) और भारी अतिक्रमण के कारण पार्किंग की भारी किल्लत पैदा हो रही है।
मेयर के निर्देश और अधिकारियों की प्रतिक्रिया
मेयर सौरभ जोशी ने कारोबारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में जलभराव रोकने और उचित जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी को भी असुविधा न हो।
मेयर ने अधिकारियों को तुरंत मौके का निरीक्षण करने, सड़कों की मरम्मत कराने, ड्रेनेज के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने और पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के इस सकारात्मक आश्वासन पर कारोबारियों ने मेयर का आभार व्यक्त किया है।
Punjab Weather: मानसून का असर बरकरार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो










