IPL से पहले पंजाब किंग्स का नया लुक, जर्सी में दिखेगी टीम की शक्ति और जज्बा

चंडीगढ़. आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को 19वें सीजन के शुरुआती मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित किया। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 फ्रेंचाइजी लीग का यह सीजन 28 मार्च से शुरू होगा और पहले चरण के मुकाबले 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के लिए अपनी नई मैच जर्सी का अनावरण कर दिया है। नई जर्सी में पंजाब किंग्स के पारंपरिक सिग्नेचर रंग लाल और नीले का आकर्षक संयोजन देखने को मिलेगा। जर्सी के डिजाइन में टीम के प्रतीक

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को 19वें सीजन के शुरुआती मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित किया। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 फ्रेंचाइजी लीग का यह सीजन 28 मार्च से शुरू होगा और पहले चरण के मुकाबले 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे।

पंजाब किंग्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के लिए अपनी नई मैच जर्सी का अनावरण कर दिया है। नई जर्सी में पंजाब किंग्स के पारंपरिक सिग्नेचर रंग लाल और नीले का आकर्षक संयोजन देखने को मिलेगा। जर्सी के डिजाइन में टीम के प्रतीक शेर के निशान को प्रमुखता से दर्शाया गया है, जो टीम की ताकत और जुझारूपन का प्रतीक है। आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के खिलाड़ी इसी नई जर्सी में मैदान पर उतरकर मुकाबले खेलते नजर आएंगे। टीम प्रबंधन के अनुसार जर्सी का डिजाइन टीम की पहचान और पंजाब की ऊर्जा को दर्शाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। नई जर्सी के साथ टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की तस्वीर भी जारी की गई है। 

बंगलूरू में होगा उद्घाटन मुकाबला
टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा। आरसीबी की टीम इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। उद्घाटन मैच के अगले दिन रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले चरण में 20 मैच, 10 शहरों में मुकाबले
पहले चरण में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले 10 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे। इनमें बंगलूरू, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं। इस अवधि में चार डबल-हेडर भी होंगे। डबल-हेडर के दौरान दो मैच एक ही दिन खेले जाएंगे। दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे और शाम का मैच 7:30 बजे शुरू होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 5 घरेलू मैच बंगलूरू में और 2 मैच रायपुर में खेलेगी। पंजाब किंग्स के 4 घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ में और 3 मैच धर्मशाला में होंगे। राजस्थान रॉयल्स के 3 घरेलू मुकाबले गुवाहाटी में और 4 मैच जयपुर में खेले जाएंगे।

Leave a Comment

2