Pune News: पुणे में दिल दहलाने वाला हादसा, बास्केटबॉल का भारी पोल सिर पर गिरने से मरीन इंजीनियरिंग के छात्र की मौत!

पुणे के एक प्रतिष्ठित संस्थान में बड़ा हादसा हुआ। बास्केटबॉल स्टैंड गिरने से छात्र विशाल वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना को लेकर छात्रों और परिजनों में गहरा आक्रोश है।

Pune News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 6, 2026

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक प्रतिष्ठित संस्थान के ग्राउंड में खेलते समय छात्र की मौत हो गई। रविवार (5 अप्रैल) को मरीन इंजीनियरिंग के सेकंड ईयर छात्र विशाल वर्मा बास्केटबॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान उन्होंने स्टैंड पर पुलअप करने की कोशिश की, तभी भारी-भरकम लोहे का स्टैंड अचानक गिर पड़ा और उनके सिर पर आ लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Maharashtra News: भाजपा विधायक नितेश राणे का विवादित बयान, मदरसों को बताया ‘आतंकियों का अड्डा’

अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई जान

घटना के बाद साथी छात्रों और कर्मचारियों ने तुरंत विशाल को तलेगांव के मायमर हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कॉलेज परिसर में हंगामा मच गया और छात्रों व परिजनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

लापरवाही पर उठे सवाल

इतनी बड़ी और नामी संस्था में खेल उपकरणों के रखरखाव में हुई लापरवाही को लेकर आक्रोश है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि स्टैंड गिरने की वजह जंग लगना था या फिटिंग में कोई बड़ी चूक।

प्रिंसिपल का बयान

तोलानी मैरिटाइम इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल संजीन कानूनगो ने कहा, “एक जवान लड़के को अपनी जान गंवानी पड़ी, जब वह पुलअप करने की कोशिश कर रहा था। पूरी फ्रेम उसके ऊपर गिर गई और सिर में गंभीर चोट आई। प्रशासन की तरफ से जो भी लापरवाही हुई है, उसकी जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि चूक कहां हुई।”

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही आंबी एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। पुलिस इंस्पेक्टर संतोष पाटिल ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। ट्रैजेडी के बाद छात्रों और परिजनों में गुस्सा है और संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुणे के इस हादसे ने दिखा दिया कि खेल उपकरणों की देखरेख में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। एक प्रतिभाशाली छात्र की असमय मौत ने न केवल उसके परिवार को गहरा आघात दिया है, बल्कि संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।

Maharashtra News: “गोल टोपी और दाढ़ी वालों ने नहीं बनाया विधायक!” मुंब्रा में गरजे बीजेपी नेता नितेश राणे