बठिंडा में SFJ के समर्थन में लिखे गए नारे, पुलिस ने शुरू की जांच

बठिंडा. बठिंडा जिले के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल सहित दो दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने से हड़कंप मच गया। एक दीवार पर ‘दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ और दूसरी जगह सिख फार जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े नारे लिखे पाए गए। दीवारों पर नारे देखे जाने के बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दी। मामले की जानकारी मिलते ही देहाती पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों की नजर सरकारी स्कूल की दीवार और एक अन्य दीवार पर लिखे नारों पर पड़ी। लोगों ने इसकी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बठिंडा.

बठिंडा जिले के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह सरकारी स्कूल सहित दो दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखे मिलने से हड़कंप मच गया। एक दीवार पर ‘दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ और दूसरी जगह सिख फार जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े नारे लिखे पाए गए।

दीवारों पर नारे देखे जाने के बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दी। मामले की जानकारी मिलते ही देहाती पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गांव के कुछ लोगों की नजर सरकारी स्कूल की दीवार और एक अन्य दीवार पर लिखे नारों पर पड़ी। लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम पंचायत के सदस्यों को दी। इसके बाद पंचायत सदस्य मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना थाना सदर पुलिस को दी।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों स्थानों का जायजा लिया। पुलिस ने दीवारों पर लिखे नारों की जानकारी जुटाने के साथ यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है कि इन्हें किसने और कब लिखा। थाना सदर के एसएचओ मुनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा नारे लिखे जाने से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

संदिग्ध की तलाश में पुलिस
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को किसी एक व्यक्ति ने अंजाम दिया या इसमें कई लोग शामिल थे। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही नारे लिखने वाले व्यक्ति या लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने गांव में लिखे नारों को लेकर जांच तेज कर दी है और आसपास के क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई है।

2