Priyanka Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए एक बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। यह बयान पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब से जुड़े एक अंश को लेकर था। जैसे ही इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आए, संसद की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। इसी बीच कांग्रेस सांसद और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा खुलकर उनके बचाव में सामने आईं।
राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस 2026 की राष्ट्रीय परेड में शामिल एन.सी.सी. कैडेट्स को किया सम्मानित
“आर्मी को भैया कभी बदनाम नहीं करेंगे” – प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि राहुल गांधी का कभी भी सेना को बदनाम करने का इरादा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में जिस अंश का जिक्र कर रहे थे, वह एक सार्वजनिक स्रोत से लिया गया था। प्रियंका के मुताबिक, नियमों के अनुसार संसद में किसी भी सार्वजनिक रूप से प्रकाशित सामग्री का उल्लेख किया जा सकता है, चाहे वह किताब हो या मैगजीन। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह अंश पहले ही एक मैगजीन में प्रकाशित हो चुका है, तो उसे अप्रमाणित कैसे कहा जा सकता है। प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुए पूछा कि अगर उसमें कुछ गलत नहीं है, तो फिर सरकार इतनी घबराई हुई क्यों नजर आ रही है।
राहुल गांधी का आरोप
राहुल गांधी ने लोकसभा में आरोप लगाया कि अगर पूर्व आर्मी चीफ की किताब की बातें सार्वजनिक चर्चा में आ गईं, तो देश को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की सच्चाई पता चल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि तब यह सवाल भी सामने आएगा कि चीन के सामने “56 इंच की छाती” का दावा आखिर कहां गायब हो गया। इस बयान के बाद संसद में हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। अंततः लोकसभा को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सागौन तस्करी के खिलाफ छापेमारी, लाखों की लकड़ी बरामद
“मोदी सरकार एक लाइन से डरती है” – राहुल गांधी
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूरी सरकार एक ही लाइन से डर रही है। उन्होंने दावा किया कि वह वह बात संसद में जरूर कहेंगे और उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा। बाद में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पूर्व सेना प्रमुख का बयान यह उजागर करेगा कि किस तरह प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने सेना को निराश किया।
बीजेपी का पलटवार: सेना के मनोबल पर सवाल
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी काल्पनिक बातें कर संसद को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ऐसी बातें कर रहे हैं जिनका कोई विश्वसनीय स्रोत नहीं है। किरेन रिजिजू ने चेतावनी दी कि इस तरह के बयान सेना के मनोबल को ठेस पहुंचा सकते हैं और विपक्ष को ऐसी भाषा से बचना चाहिए।
औषधीय व सुगंधित फसलों की ओर आकर्षित हुए किसान, मेले में दिखा उत्साह
सियासी टकराव जारी
एक तरफ कांग्रेस इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सार्वजनिक दस्तावेजों का हवाला बता रही है, तो दूसरी तरफ बीजेपी इसे सेना की प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही है। एम.एम. नरवणे की किताब से जुड़े इस विवाद ने एक बार फिर संसद और देश की राजनीति को गरमा दिया है, जहां आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।










