Golden Globes 2026: Priyanka Chopra की ‘नीली अंगूठी’ ने बटोरी सुर्खियां, निक जोनस संग रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

गोल्डन ग्लोब्स 2026 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी केमिस्ट्री से सबका दिल जीत लिया। प्रियंका के ब्लैक गाउन से ज्यादा उनकी रहस्यमयी 'ब्लू सफायर' डायमंड रिंग चर्चा का केंद्र बनी रही। टिफनी एंगेजमेंट रिंग को छोड़, प्रियंका का यह नया ज्वेलरी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Golden Globes 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 12, 2026

Golden Globes 2026: हॉलीवुड के सबसे शानदार और चर्चित अवॉर्ड शो गोल्डन ग्लोब्स 2026 का आगाज हो चुका है. 11 जनवरी को आयोजित इस 83वें वार्षिक समारोह में मनोरंजन जगत के तमाम दिग्गज सितारों ने शिरकत की. लेकिन इस शाम की पूरी लाइमलाइट ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने लूट ली. फिल्म, टीवी और पॉडकास्ट की दुनिया के इस सबसे बड़े अवॉर्ड शो में प्रियंका का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है.

देसी गर्ल प्रियंका का वेस्टर्न लुक हुआ वायरल, पति निक जोनस ने किया हेयर स्टाइल

ब्लैक गाउन और डायमंड ज्वेलरी का अद्भुत संगम

बताते चले कि, रेड कार्पेट पर जब प्रियंका चोपड़ा ने कदम रखा, तो वहां मौजूद हर शख्स की नजरें उन पर ठहर गईं. प्रियंका ने इस खास मौके के लिए एक बेहद खूबसूरत ब्लैक गाउन चुना था. अपने इस क्लासी आउटफिट के साथ उन्होंने मिनिमल डायमंड ज्वेलरी (हीरे के आभूषण) कैरी किए थे. सादगी और भव्यता के इस मेल ने उन्हें ‘बेस्ट ड्रेस्ड’ की लिस्ट में सबसे ऊपर खड़ा कर दिया है.

नीले नीलम की अंगूठी बनी आकर्षण का केंद्र

आपको बता दे कि, प्रियंका की पूरी ज्वेलरी में जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही थी, वह थी उनकी उंगली में चमकती एक विशाल नीले रंग की डायमंड रिंग. यह गहरे नीले रंग की अंगूठी दरअसल एक ब्लू सफायर (नीलम) है. हालांकि प्रियंका अक्सर अपनी एंगेजमेंट रिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी इस नीली अंगूठी से सबका दिल जीत लिया. इसकी चमक इतनी जबरदस्त थी कि फोटोग्राफर्स की निगाहें प्रियंका के हाथ से हट ही नहीं रही थीं.

निक जोनस का ‘रोमांटिक जेस्चर’ और कपल गोल्स

रेड कार्पेट पर सिर्फ प्रियंका का लुक ही नहीं, बल्कि निक जोनस के साथ उनकी केमिस्ट्री भी सुर्खियां बटोर रही है. निक अपनी पत्नी के ग्लैमर से इतने प्रभावित दिखे कि वे पूरे समय प्रियंका को निहारते नजर आए. इतना ही नहीं, कैमरे के सामने निक को प्रियंका की जुल्फें संवारते हुए भी देखा गया, जिसे देखकर फैंस उन्हें ‘परफेक्ट हसबैंड’ कह रहे हैं.

प्रियंका की ‘टिफनी एंड कंपनी’ एंगेजमेंट रिंग की यादें

गोल्डन ग्लोब्स में नीली अंगूठी चर्चा में आई, तो प्रियंका की महंगी सगाई की अंगूठी का जिक्र भी छिड़ गया. बता दें कि उनकी एंगेजमेंट रिंग मशहूर लग्जरी ब्रांड टिफनी एंड कंपनी की है. इसमें 4 से 5 कैरेट का कुशन कट हीरा लगा है, जिसके दोनों तरफ बगेट हीरे जड़े हैं. निक जोनस ने प्रियंका की पसंद का ख्याल रखते हुए खासतौर पर टिफनी का स्टोर बंद करवा कर यह अंगूठी चुनी थी.

करोड़ों की कीमत वाली लग्जरी ज्वेलरी का कलेक्शन

प्रियंका की एंगेजमेंट रिंग की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये ($200,000) बताई जाती है. हालांकि प्रियंका इस रिंग को खास मौकों पर ही पहनती हैं, लेकिन उनका ज्वेलरी कलेक्शन हमेशा दुनिया को हैरान करता है. गोल्डन ग्लोब्स 2026 में उनकी डायमंड और सफायर रिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रियंका ज्वेलरी के मामले में कितनी रॉयल चॉइस रखती हैं.

हॉलीवुड की सबसे बड़ी पार्टी

हॉलीवुड के बेवर्ली हिल्टन में आयोजित यह 83वां गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह कई मायनों में खास रहा. इस साल न सिर्फ फिल्मों और टीवी शोज, बल्कि पॉडकास्ट श्रेणी में भी बेहतरीन काम को सम्मानित किया गया. साल के इस पहले बड़े अवॉर्ड शो को ‘हॉलीवुड की पार्टी’ कहा जाता है, जहां प्रियंका और निक की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए.

Golden Globe Awards 2026: 16 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, टेयाना टेलर को मिला पहला अवॉर्ड; देखें विनर्स की पूरी लिस्ट