Prithvi Shaw News: पृथ्वी शॉ से अलग हुईं आकृति अग्रवाल, मंगेतर ने सोशल मीडिया पर बताई वजह

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल अलग हो गए हैं। आकृति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने भविष्य के अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों को देखते हुए आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील की।

Prithvi Shaw News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 17, 2026

Prithvi Shaw News: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दोनों के अलग होने की जानकारी साझा की है। आकृति के पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।

पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw News
कृति अग्रवाल ने पोस्ट कर दी अलग होने की जानकारी

आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने और पृथ्वी शॉ ने अपने भविष्य को लेकर अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों को देखते हुए अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दोनों एक-दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन अब उनके रास्ते साथ चलने के लिए नहीं बने हैं। आकृति ने अपने पोस्ट में स्पष्ट किया कि यह फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए दोनों ने अलग-अलग आगे बढ़ने का निर्णय लिया। उन्होंने इस फैसले को लेकर किसी तरह के विवाद या आरोप का जिक्र नहीं किया।

आकृति अग्रवाल ने निजता का सम्मान करने की अपील की

आकृति अग्रवाल ने लोगों से इस मुश्किल दौर में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि दोनों के अलग होने के पीछे के कारणों को लेकर किसी तरह का अनुमान नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से उनकी स्थिति को समझने और फैसले का सम्मान करने की बात कही।

8 मार्च 2026 को हुई थी पृथ्वी शॉ और आकृति की सगाई

Prithvi Shaw News

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं अभिनेत्री आकृति अग्रवाल ने 8 मार्च 2026 को सगाई की थी। सगाई के बाद दोनों की तस्वीरें और सोशल मीडिया गतिविधियां भी चर्चा में रही थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दूरी को लेकर खबरें सामने आ रही थीं। अब आकृति के पोस्ट ने अलग होने की जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर हैं पृथ्वी शॉ

26 वर्षीय पृथ्वी शॉ लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं। एक समय उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में गिना जाता था। वर्ष 2018 में महज 18 साल की उम्र में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाकर शानदार शुरुआत की थी।

पृथ्वी शॉ के क्रिकेट करियर में आया उतार

Prithvi Shaw News

शुरुआती सफलता के बाद पृथ्वी शॉ के करियर का ग्राफ उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ सका। खराब फॉर्म और अन्य कारणों के चलते वह भारतीय टीम से बाहर होते गए। इसके बाद घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी उन्हें लगातार अपनी जगह मजबूत करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। पृथ्वी शॉ के लिए अब क्रिकेट के मैदान पर वापसी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार प्रदर्शन करना होगा। ऐसे में उनकी निजी जिंदगी में आया यह बदलाव उनके लिए एक और महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

निजी और पेशेवर जिंदगी में बदलाव के बीच पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ का नाम पिछले कुछ समय में क्रिकेट के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहा है। अब आकृति अग्रवाल के अलग होने की जानकारी सामने आने के बाद उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, आकृति ने दोनों के फैसले के कारणों को लेकर अटकलें न लगाने की स्पष्ट अपील की है।