Prayagraj News: IAS के घर को बनाया अय्याशी का अड्डा, कई लोग हिरासत में लिए गए, ऐसे हुआ भंडाफोड़

प्रयागराज के कीडगंज में एक महिला IAS अधिकारी के घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर दलाल सर्वेश दुबे समेत 4 लड़के और 4 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। आरोपी ने मकान 15,000 रुपये किराए पर लेकर इसे अनैतिक देह व्यापार का अड्डा बना रखा था।

Prayagraj News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 5, 2026

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला IAS अधिकारी के घर में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने कीडगंज इलाके में स्थित इस मकान पर छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में लड़के-लड़कियों सहित मुख्य दलाल को भी हिरासत में लिया है।

Magh Mela 2026 Prayagraj: कल से हो रहा माघ मेले का आरंभ, जानें मुख्य स्नान तिथियां और शाही इंतजाम

पॉश इलाके में देह व्यापार का भंडाफोड़

बताते चले कि, पुलिस ने इस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की कि कीडगंज के एक रिहाइशी मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से मुख्य सरगना सर्वेश दुबे को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि सर्वेश ही लड़कियों की सौदेबाजी करता था और ग्राहकों से डील फाइनल करने के बाद कमरे के बाहर पहरा देता था। पुलिस ने सर्वेश के साथ 4 युवकों और 4 युवतियों को रंगे हाथों पकड़ा है।

IAS के मकान में अवैध गतिविधियां

पुलिस की तफ्तीश में यह सनसनीखेज तथ्य सामने आया कि जिस मकान में यह रैकेट (Prostitution Racket) चल रहा था, वह एक महिला IAS अधिकारी का है। आरोपी सर्वेश दुबे ने इस मकान को 15,000 रुपये प्रति माह के किराए पर लिया था। अधिकारी की जानकारी के बिना, आरोपी ने इस निजी परिसर को अनैतिक कार्यों का अड्डा बना दिया था। पकड़ी गई लड़कियां पश्चिम बंगाल, वाराणसी और स्थानीय प्रयागराज की रहने वाली बताई जा रही हैं।

पड़ोसियों की शिकायत और मुखबिर तंत्र की सक्रियता

कीडगंज जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में अनजान युवक-युवतियों की आवाजाही ने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा। मोहल्ले के निवासियों ने संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मुखबिर को तैनात किया, जिसने पुष्टि की कि यहां हर रोज नए चेहरे आते हैं। जब पुलिस टीम ने रेड मारी, तो अंदर का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। दरवाजा न खोलने पर पुलिस को गेट तोड़कर अंदर दाखिल होना पड़ा।

अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई

प्रयागराज पुलिस ने सभी आठों आरोपियों और दलाल सर्वेश दुबे के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस रैकेट के तार और कहाँ-कहाँ जुड़े हैं और क्या इसमें कोई और बड़ा सिंडिकेट शामिल है।

Prayagraj News: इस बार खास होगा माघ मेला! श्रद्धालुओं को मिलेंगी महाकुंभ स्तर की सुविधाएं, योगी सरकार का ‘मेगा प्लान’ तैयार