Prateek Yadav News: अखिलेश के भाई प्रतीक यादव का अपर्णा पर तीखा हमला ‘फेमस होने के लिए परिवार छोड़ा’, जल्द लेंगे तलाक

यादव परिवार में मचे घमासान के बीच प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक विस्फोटक पोस्ट में प्रतीक ने अपर्णा पर 'परिवार तोड़ने' और 'स्वार्थी' होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालाँकि, अपर्णा यादव के समर्थकों ने इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का दावा किया है।

Prateek Yadav News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 20, 2026

Prateek Yadav News: सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एक भावुक और आक्रामक पोस्ट में अपर्णा को अब तक का सबसे खुदगर्ज और स्वार्थी इंसान करार दिया। प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्होंने अपने जीवन में इतना बड़ा झूठा शख्स नहीं देखा। उन्होंने अपने बच्चे की कसम खाते हुए दावा किया कि अपर्णा ने केवल प्रसिद्धि पाने के लिए रिश्तों की बलि दी है।

Aparna Prateek Yadav Divorce: अपर्णा–प्रतीक यादव तलाक विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

पारिवारिक रिश्तों में दरार

बताते चले कि, प्रतीक यादव के आरोपों की फेहरिस्त काफी लंबी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में स्पष्ट रूप से कहा कि अपर्णा की वजह से उनके पारिवारिक रिश्तों में बिखराव आया है। प्रतीक के अनुसार, “अपर्णा ने उनके मां, पिता और भाई से रिश्ते तुड़वा दिए।” उन्होंने यह भी कहा कि अपर्णा केवल मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने पूरे परिवार को दांव पर लगा दिया। इस घरेलू विवाद और आपसी मनमुटाव ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सियासी कुनबे की अंदरूनी कलह को सार्वजनिक कर दिया है।

‘बुरी आत्मा’ बताकर शादी को बताया अपना दुर्भाग्य

आपको बता दे कि, एक अन्य पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपने भविष्य के कदम की जानकारी देते हुए कानूनी अलगाव और तलाक की बात कही है। उन्होंने लिखा, “मैं जल्द से जल्द इस मतलबी औरत को तलाक देने जा रहा हूं।” प्रतीक ने अपनी खराब मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अपर्णा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह केवल अपने बारे में सोचती हैं। उन्होंने अपर्णा को ‘बुरी आत्मा’ कहते हुए इस शादी को अपना सबसे बड़ा दुर्भाग्य करार दिया है।

कौन हैं प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। प्रतीक ने खुद को हमेशा सक्रिय राजनीति से दूर रखा है और वे मुख्य रूप से एक सफल बिजनेसमैन और फिटनेस फ्रीक के रूप में जाने जाते हैं। अपनी हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले प्रतीक की शादी साल 2012 में अपर्णा से हुई थी। इन दोनों की दो बेटियां हैं और एक समय में इनकी जोड़ी को ‘पॉवर कपल’ माना जाता था।

अपर्णा यादव का सियासी सफर

अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक चर्चित चेहरा हैं। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू होने के नाते उनका सियासी रसूख हमेशा बड़ा रहा है। शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित अपर्णा ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया था। लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ चुकी अपर्णा मूल रूप से उत्तराखंड की हैं। इस ताजा विवाद पर फिलहाल उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बीजेपी और सपा दोनों के गलियारों में इस खबर ने हलचल मचा दी है।

Prateek Yadav Divorce Aparna Yadav News: अपर्णा यादव पर भड़के पति प्रतीक, बोले- ‘वह स्वार्थी है’, राजनीति बनी रिश्तों में दरार की वजह?