पंजाबी रेसलर शेरा का दमदार प्रदर्शन, थप्पड़ लगते ही WWE चैंपियन गिरा, फिर नहीं उठ पाया

फिरोजपुर  पंजाब में फिरोजपुर के रेसलर अमनप्रीत सिंह ने पावर स्लैप कंपीटिशन में WWE के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन जैक हेजर को एक थप्पड़ में बेहोश कर दिया। जैक हेजर पहले दो राउंड में बढ़त पर थे, लेकिन तीसरे राउंड में शेरा के एक जोरदार थप्पड़ ने उनको को नॉकआउट में विजेता बने।  जीतने के बाद मंच पर ही शेरा ने अपनी टी-शर्ट उतार जश्न मनाया। वहीं हेजर को करियर की पहली नॉकआउट हार का सामना करना पड़ा। पावर स्लैप 21 का ये मुकाबला 10 जुलाई 2026 को लास वेगास में हुआ। अमनप्रीत सिंह इससे पहले टीएनए रेसलिंग, डब्लूडब्लूई एनएक्सटी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

फिरोजपुर 
पंजाब में फिरोजपुर के रेसलर अमनप्रीत सिंह ने पावर स्लैप कंपीटिशन में WWE के पूर्व वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन जैक हेजर को एक थप्पड़ में बेहोश कर दिया। जैक हेजर पहले दो राउंड में बढ़त पर थे, लेकिन तीसरे राउंड में शेरा के एक जोरदार थप्पड़ ने उनको को नॉकआउट में विजेता बने। 

जीतने के बाद मंच पर ही शेरा ने अपनी टी-शर्ट उतार जश्न मनाया। वहीं हेजर को करियर की पहली नॉकआउट हार का सामना करना पड़ा। पावर स्लैप 21 का ये मुकाबला 10 जुलाई 2026 को लास वेगास में हुआ।

अमनप्रीत सिंह इससे पहले टीएनए रेसलिंग, डब्लूडब्लूई एनएक्सटी और ओवीडब्ल्यू हेवीवेट में खेल चुके हैं। वह रिंग में महाबली शेरा के नाम से फेमस हैं।

शेरा के मैच में क्या-क्या हुआ, 7 पॉइंट में जानें…

    दिलजीत दोसांझ के गीत पर ली एंट्री: शेरा ने स्टेडियम में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गीत बदले जट्टां दे पुत्त नीं गिण-गिण के सोहणिए लैंदे से की। इसके बाद शेरा ने लोगों की तरफ हाथ हिलाते हुए सबका स्वागत किया। इस दौरान शेरा कॉन्फिडेंस में नजर आए।

    तिरंगा ओढ़कर पहुंचे, माथे से चूमकर स्टेज पर गए: स्टेडियम में एंट्री के वक्त शेरा ने अपनी पीठ पर तिरंगा रखा था। तिरंगे के साथ पहुंचे शेरा तो देखते ही स्टेडियम शेरा-शेरा की आवाज से गूंज गया। शेरा ने आते ही अपने कोच के साथ हाथ मिलाया और इसके बाद पीठ से तिरंगे को हाथों में लेते हुए फोल्ड किया और फिर माथे से लगाकर सहयोगी को थमा दिया।

    हाथ उठाकर पहले ही जीत पर लगा दी मुहर: स्टेज पर पहुंचने से पहले शेरा ने हाथ उठाकर एक उंगली खड़ी कर अपनी जीत को पहले से तय बता दिया। लोगों की तरफ देखते हुए शेरा ने बाजू को ऊपर उठाकर रखा और कुछ देर तक इधर-उधर टहलने के बाद स्टेज को चूमकर रिंग में चले गए।

    पहला थप्पड़ जड़ने के लिए अपनी बारी ली: मंच पर आते ही पहला थप्पड़ जड़ने की बारी अमनप्रीत सिंह शेरा की आई। अमनप्रीत ने स्टीक निशाना बनाते हुए पूरी जोर से पहला थप्पड़ जैक हेजर की गाल पर जड़ा। इस थप्पड़ का असर जरूर हुआ पर जैक हेजर हिले नहीं। जैक हेजर ने अपनी बारी लेते हुए शेरा को थप्पड़ जड़ा तो शेरा हिल गए और पीछे हटते हुए बैठ गए। रेफरी के 5 तक गिनने से पहले शेरा ने खुद को संभाला और फिर खेलने के लिए तैयार हुए।

    दूसरे राउंड में भी जैक हेजर से पिछड़े: शेरा और जैक हेजर के बीच पहले राउंड का स्कोर 9-10 था। दूसरे राउंड में भी पहला थप्पड़ शेरा ने जड़ा। लेकिन जैक हेजर पर इसका असर नहीं हुआ और वह अपनी जगह से हिले तक नहीं। इसके बाद जैक हेजर ने भी शेरा को थप्पड़ जड़ा। लेकिन इस बार शेरा मजबूती से खड़े रहे। दूसरे राउंड के खत्म होने पर दोनों का स्कोर 17-20 था। शेरा के जैक हेजर के मुकाबले 2 पॉइंट कम थे।

    तीसरे राउंड के पहले थप्पड़ में कर दिया बेहोश: शेरा ने अपने कोच से बात करने के बाद तीसरे राउंड की तैयारी की। शेरा ने आते ही पूरी पावर के साथ पीछे तक बाजू ले जाते हुए जैक हेजर की गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। 2 सेकेंड के अंदर ही जैक हेजर पीछे की तरफ गिरे और जमीन पर लेट गए। अचेत होने के चलते रेफरी ने नॉकआउट देकर शेरा को विनर घोषित कर दिया।

    टी-शर्ट उतारकर स्टेज पर दहाड़े शेरा: जैसे ही रेफरी ने शेरा की जीत की घोषणा की तो शेरा ने अपनी टी-शर्ट उतार दी और इसे स्टेज पर लहराते हुए दहाड़ने लगे। इसके बाद स्टेज से नीचे आते ही शेरा ने फिर से तिरंगा अपनी पीठ पर लगाया।

करियर में पहली बार हारे जैक हेजर जीत के बाद अमनप्रीत सिंह शेरा का नाम रातों-रात लाइमलाइट में आ गया है। जैक हेजर WWE के स्टार प्लेयर रहे हैं। मिक्स मार्शल आर्ट्स में भी उनका रिकॉर्ड हमेशा विनर का रहा है। अपने पूरे कॉम्बैट स्पोर्ट्स करियर में जैक हेजर को पहली बार इस तरह नॉकआउट होकर हार का सामना करना पड़ा है।

2