Poonam Pandey Pregnancy: चर्चित एक्ट्रेस पूनम पांडे अपने बोल्ड लुक्स और विवादित अंदज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी हर एक्टिविटी चर्चा का विषय बनी रहती है। कभी उन्होंने झूठी मौत की खबर फैलाई, तो कभी हनीमून को लेकर ड्रामा किया। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को चौकाते हुए एक नई कहानी ही पेश कर दी।
सोशल मीडिया पर बेबी बंप की तस्वीरें
हाल ही में पूनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे प्रग्नेंट दिखाई दे रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों से फैंस के मन में कई सवाल आ रहे हैं। पोस्ट में बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। अब फोटोज को देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल तो यही उठता है कि क्या पूनम पांडे सच में प्रग्नेंट हैं या यह सिर्फ पब्लिसिटी का तरीका है।
प्रेग्नेंसी की सच्चाई सामने आई
बताते चलें कि, जांच के बाद ये पता चला कि पूनम की तस्वीरों में दिख रहा बेबी बंप असल में नकली है। दरअसल, उनकी शेयर की गई फोटोज में कुछ AI के टैग दिखाई दे रहे हैं, जिससे साफ पता चलता है कि पूनम ने ये तस्वीरें AI तकनीक से बनाई थीं, और उनकी असली प्रेग्नेंसी नहीं है।
फिल्मों के लिए किया गया स्टंट
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूनम इस समय मनाली में अपनी नई फिल्म ‘ब्लैक विडो’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के एक सीन के लिए उन्हें प्रेग्नेंट महिला के रूप में दिखाया जाना था। इस सीन के लिए पूनम ने प्रोस्थेटिक बेबी बंप का इस्तेमाल किया। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके फोटोज वायरल हो गए और लोगों ने इसे वास्तविक प्रेग्नेंसी समझ लिया।
फैंस और मीडिया की प्रतिक्रिया
फैंस ने पूनम की बेबी बंप वाली तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कीं। कुछ लोग हैरान हुए कि बिना शादी के पूनम प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हैं, तो कुछ ने इसे सिर्फ फिल्म की शूटिंग का हिस्सा माना।
पूनम का एआई और पब्लिसिटी स्टंट
पूनम की तस्वीरों में AI टैग होने से साफ हो गया कि यह प्राकृतिक प्रेग्नेंसी नहीं, बल्कि फिल्म और सोशल मीडिया के लिए किया गया स्टंट था। इससे एक बार फिर यह साबित हुआ कि पूनम पांडे अपने काम के साथ-साथ विवाद और सुर्खियां बनाने में भी माहिर हैं।









