सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सियासी हलचल, आफाक अहमद के खिलाफ केस दर्ज

छपरा  सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आफाक अहमद के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी एक पोस्ट को लेकर यह कार्रवाई की गई। पोस्ट में शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने और आफाक अहमद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील का उल्लेख है। शुक्रवार को विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान चल रहा है। सभी जगहों पर शांत‍िपूर्ण तरीके से वोट डाले जा रहे हैं। कार्यपालक दंडाधिकारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी बिहार विधान परिषद के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

छपरा
 सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आफाक अहमद के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी एक पोस्ट को लेकर यह कार्रवाई की गई। पोस्ट में शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने और आफाक अहमद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील का उल्लेख है।

शुक्रवार को विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान चल रहा है। सभी जगहों पर शांत‍िपूर्ण तरीके से वोट डाले जा रहे हैं।

कार्यपालक दंडाधिकारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में यह मामला सामने आया। कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर छपरा रविकान्त सिंह ने 22 अक्टूबर की देर रात छपरा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

आवश्यक कार्रवाई के लिए दिया आवेदन
उन्होंने जन सुराज पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी पोस्ट में शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने तथा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई थी।

इसी के आधार पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। कार्यपालक दंडाधिकारी ने नगर थानाध्यक्ष से संबंधित मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहां है।

आफाक अहमद इस सीट से पिछले चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार एनडीए की तरफ से पूर्व विधान पार्षद दिवंगत केदारनाथ पांडे के पुत्र आनंद पुष्कर प्रत्याशी हैं।

राजद की तरफ से प्रो. जयराम यादव मैदान में हैं। त्रिकोणीय माने जाने वाले संघर्ष के बीच निर्दलीय प्रत्याशी डा. राहुल राज भी ताल ठोंक रहे हैं।

2