रसोई गैस महंगी होने पर सियासी वार, वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़. राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की वृद्धि को लेकर भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि तेल और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की जिंदगी दिन-ब-दिन मुश्किल होती जा रही है। गरीब व मध्य वर्गीय परिवार पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे हैं। रसोई गैस में ताजा वृद्धि ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। एलपीजी की कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग करते चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार कीमतें बढ़ाने के बजाय महंगाई कम

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की वृद्धि को लेकर भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि तेल और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की जिंदगी दिन-ब-दिन मुश्किल होती जा रही है।

गरीब व मध्य वर्गीय परिवार पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे हैं। रसोई गैस में ताजा वृद्धि ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। एलपीजी की कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग करते चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार कीमतें बढ़ाने के बजाय महंगाई कम करने के लिए ठोस कदम उठाए।

भारतीय जनता पार्टी लगातार देश के आम लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है और उन पर दबाव डाल रही है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बार-बार डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब समाप्त हो चुका है। लेकिन इसका बहाना बनाकर भाजपा आम लोगों पर बोझ डाल रही है।

2