दो दिनों से भटक रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

दो दिनों से भटक रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया पुलिसकर्मियों ने पहले भोजन कराया, फिर परिजनों से मिलाकर निभाई मानवता की मिसाल शहडोल  सोहागपुर पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए दो दिनों से भटक रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरगी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला संपतिया बैगा अपनी बेटी के घर सिंदुरी जाने के लिए पैदल निकली थीं। रास्ते में भटक जाने के कारण वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं और दो दिनों तक इधर-उधर भटकती रहीं।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 11, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

दो दिनों से भटक रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

पुलिसकर्मियों ने पहले भोजन कराया, फिर परिजनों से मिलाकर निभाई मानवता की मिसाल

शहडोल 
सोहागपुर पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए दो दिनों से भटक रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरगी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला संपतिया बैगा अपनी बेटी के घर सिंदुरी जाने के लिए पैदल निकली थीं। रास्ते में भटक जाने के कारण वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं और दो दिनों तक इधर-उधर भटकती रहीं। रात के समय वह सोहागपुर बाईपास के समीप सड़क किनारे आराम कर रही थीं।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे भटकते हुए देखकर एक व्यक्ति ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षक अजीत सिंह एवं पायलट राजुल तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिला से पूछताछ कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। महिला ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से भूखी थीं।

पुलिसकर्मियों ने तत्काल बुजुर्ग महिला को भोजन कराया तथा उनके घर और परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महिला द्वारा बताए गए पते की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम उन्हें सुरक्षित ग्राम नरगी लेकर पहुंची और परिजनों के सुपुर्द किया।

दो दिनों से भटक रही बुजुर्ग महिला को सुरक्षित घर पहुंचाने तथा जरूरत के समय भोजन कराकर सहायता प्रदान करने पर परिजनों ने सोहागपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिसकर्मियों की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

2