6 साल तक टेंशन फ्री! Poco M8 5G में मिलेगा धांसू अपडेट सपोर्ट और Snapdragon प्रोसेसर, जानें कीमत

Xiaomi की सब्सिडियरी Poco अपना नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Poco M8 5G भारत में 8 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। 6.77-इंच के 3D कर्व्ड डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और HyperOS 2 के साथ आने वाला यह फोन मिड-रेंज मार्केट में बड़ी हलचल पैदा कर सकता है। इसमें 4 साल के एंड्रॉइड अपडेट का वादा भी किया गया है।

Poco M8 5G

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 3, 2026

Poco M8 5G: भारतीय ग्राहकों के लिए खुशखबरी है कि Poco M8 5G आधिकारिक तौर पर 8 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होने जा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक विशेष माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। यह नया हैंडसेट शानदार कर्व्ड डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा, जो इसे 2026 के शुरुआती हफ्तों का सबसे चर्चित फोन बना सकता है।

Grok AI Misuse: ग्रोक AI के दुरुपयोग पर केंद्र सख्त, अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार ने एलन मस्क की कंपनी ‘X’ से मांगी रिपोर्ट

विजुअल अनुभव और स्क्रीन की खूबियां

बताते चले कि, डिस्प्ले के मामले में पोको ने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है। अपकमिंग Poco M8 5G में 6.77-इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जो कड़ी धूप में भी स्क्रीन को स्पष्ट रखेगी। बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए इसमें Wet Touch 2.0 टेक्नोलॉजी और सिनेमाई रंगों के लिए 100% DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट भी शामिल है।

Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और 16GB तक रैम

आपको बता दे कि, हैंडसेट की आंतरिक शक्ति की बात करें तो, इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 8,25,000 के पार है, जो पिछले मॉडल Poco M7 की तुलना में 83% अधिक है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाने के लिए इसमें 16GB तक की प्रभावी रैम (8GB फिजिकल + 8GB वर्चुअल) का विकल्प मिलेगा, जो गेमिंग और हैवी ऐप्स चलाने के लिए पर्याप्त है।

HyperOS 2 और 4 साल के एंड्रॉइड अपडेट का वादा

सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर यह फोन सबसे अपडेटेड अनुभव प्रदान करेगा। Poco M8 5G आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 आधारित HyperOS 2 पर चलेगा। ब्रांड ने ग्राहकों को लंबी अवधि तक सुरक्षा और नवीनता देने के लिए 4 साल के एंड्रॉइड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच का ठोस वादा किया है। इसके साथ ही, कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि इसे जल्द ही Android 16-आधारित HyperOS 3 का अपडेट भी प्राप्त होगा।

कैमरा, डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी

Poco M8 5G न केवल फीचर्स में बल्कि मजबूती में भी बेमिसाल है। यह स्मार्टफोन महज 7.35mm पतला है और इसका वजन केवल 178 ग्राम है। सुरक्षा के लिए इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 रेटिंग और मजबूती के लिए SGS MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा है, जो एक स्टाइलिश स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल के भीतर दो सेंसर और एक LED फ्लैश के साथ आता है।

BSNL VoWiFi: ग्राहकों की मौज! लॉन्च हुई फ्री वाई-फाई कॉलिंग, कॉल ड्रॉप की समस्या खत्म